संयोगितागंज पुलिस द्वारा लगातार ड्रग्स पीने वाले और उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही पिछले दिनों पकड़ी गई रुबीना चाची नामक महिला से और भी खुलासे हुए हैं जिसके आधार पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही।
गौरतलब है कि संयोगितागंज पुलिस द्वारा पिछले दिनों रुबीना चाची नामक महिला को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था उसी कार्यक्रम में में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपियों द्वारा अपना नशे का शौक पूरा करने के लिए इन्होंने वाहन का दरवाजा ही तोड़ कर बेच दिया था और उससे नशा खरीदा था पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह रुबीना चाची से ही ड्रग्स खरीदते थे और उसका इंजेक्शन बनाकर अपनी नसों में लगाते थे फिलहाल पूरे मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।
