देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पीथमपुर में एक हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

इंदौर,- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर संभाग के धार जिला अंतर्गत पीथमपुर में 1371 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

Abhishek Raghuvanshi5 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर,- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर संभाग के धार जिला अंतर्गत पीथमपुर में 1371 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने मध्य प्रदेश में औद्योगिक उत्पादन में अपनी प्रमुख भूमिका के लिए पीथमपुर की सराहना करते हुए कहा कि पीथमपुर रोज़गार देने की राजधानी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की माँग पर पीथमपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का स्थायी कार्यालय खोले जाने की घोषणा की। उन्होंने यहाँ के शासकीय अस्पताल को सिविल अस्पताल में बदलने की भी घोषणा की। विधायक श्रीमती नीना वर्मा की माँग पर उन्होंने सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपये दिए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीथमपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने वीर शिवाजी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

कार्यक्रम में धार जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद श्री छतर सिंह दरबार, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, श्री विक्रम वर्मा, श्री राजेश अग्रवाल, श्री सरदार सिंह मेड़ा, श्रीमती कविता वैष्णव, श्री राजीव यादव, श्रीमती रंजना बघेल, श्री जयदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम स्थल में पहुँचने पर अलग अंदाज़ में स्वागत किया गया। यहाँ उनसे मिलने के लिए वे भांजे-भांजी भी पहुँचे जो मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी फ़ीस मुख्यमंत्री श्री चौहान की सरकार द्वारा भरी गई है। मंच पर 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले और सरकार से लैपटाप प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों ने भी उनका स्वागत किया। इंजीनियरिंग के वे छात्र भी मंच पर पहुँचे जिनकी फीस प्रदेश सरकार द्वारा भरी गई है और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले धार ज़िले के आदिवासी युवा भी मंच पर पहुँचे और मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार जताया। घर-घर अनाज पहुँचाने वाले वाहन चालक और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों ने भी मंच पर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया। साथ ही यहाँ इंदौर और उज्जैन संभाग के विभिन्न ज़िलों द्वारा ‘एक जिला एक उत्पासद’ के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यरमंत्री श्री चौहान ने बाग प्रिंट के लोगो का अनावरण किया और साथ ही सेक्टर सात में बनाए जा रहे विशेष महिला उद्यमी पार्क के आवंटन पत्र का वितरण भी महिला उद्यमियों को किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में रोज़गार बढ़ाने के लिए सभी दिशाओं में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में भी अवसर प्रदान किये जा रहे हैं और एक साल के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह में ही 40 हज़ार पदों में सरकारी नौकरी का विज्ञापन जारी हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा इसके अतिरिक्त सरकार की युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही हैं। युवाओं को एक लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का लोन बैंक द्वारा दिया जा रहा है और इनके लोन वापसी की गारंटी भी प्रदेश सरकार दे रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में हर महीने एक दिन रोज़गार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के औद्योगिक वातावरण में पीथमपुर की अग्रणी भूमिका के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीथमपुर अद्भुत है। कोरोना काल में यहाँ की दवा सेक्टर ने समूचे देश में दवाएँ पहुँचाई। यहाँ 11 सौ से अधिक लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाइयां है। यहाँ की बड़ी औद्योगिक इकाइयों में 26 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। आने वाले समय में पीथमपुर और एक लाख अतिरिक्त रोज़गार पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि समग्र दृष्टि से पीथमपुर मध्य प्रदेश में रोज़गार देने की राजधानी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धार ज़िले के संदर्भ में कहा कि नर्मदा का पानी ज़िले के हर क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की जानकारी ली। कलेक्टर श्री पंकज जैन ने बताया कि अभी तक ज़िले में 3 लाख 19 हज़ार आवेदन प्राप्त हुए हैं और इनमें से 2 लाख 97 हज़ार आवेदन स्वीकृत भी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयुष्मानन योजना, गरीबों के मकान की योजना, भू-आवास अधिकार योजना, गरीबों के राशन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार का समग्र रूप से एक ही लक्ष्य है जनता की ख़ुशहाली। कार्यक्रम में मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा और श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव औद्योगिक निवेश श्री संजय शुक्ला, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि, संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता और पुलिस उप महानिरीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर धार श्री पंकज जैन, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास केंद्र के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रोहन सक्सेना सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 18 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑