ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत BJP के दोनों उम्मीदवारों के नामांकन मंजूर
मंजूर हुआ सिंधिया का नामांकन, दिग्विजय ने जताई थी आपत्ति राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और सुमेर सिंह सोलंकी के नामांकन मंजूर हो गए हैं.
मंजूर हुआ सिंधिया का नामांकन, दिग्विजय ने जताई थी आपत्ति
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और सुमेर सिंह सोलंकी के नामांकन मंजूर हो गए हैं. दिग्विजय सिंह ने इन दोनों को नामांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी.
भोपाल. प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच में राज्यसभा (RajyaSabha) की 3 सीटों को लेकर जारी घमासान में आज बीजेपी के 2 उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को बड़ी राहत मिली है. दोनों ही उम्मीदवारों के नॉमिनेशन को मंजूर कर लिया गया है. दरअसल सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नॉमिनेशन पर कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आपत्ति जताई थी.दिग्विजय सिंह ने दर्ज कराई थी आपत्ति
दिग्विजय सिंह की आपत्ति इस बात को लेकर थी कि सिंधिया के नॉमिनेशन में हाल ही में दर्ज हुई ईओडब्ल्यू की एफआईआर का जिक्र नहीं किया गया था. दिग्विजय सिंह का आरोप था कि सिंधिया के नॉमिनेशन में कई तरह की जानकारियों को छुपाया गया है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के उम्मीदवार सुमेर सिंह सोलंकी के नॉमिनेशन को लेकर भी दिग्विजय सिंह ने आपत्ति दर्ज की थी. दिग्विजय सिंह के मुताबिक 13 मार्च को दाखिल नॉमिनेशन के समय सुमेर सिंह सोलंकी सरकारी सेवा में थे, जबकि उनका इस्तीफा 14 मार्च को स्वीकार हुआ है, ऐसे में उनका नॉमिनेशन निरस्त किया जाए.विधानसभा सचिव ने सुनाया फैसलाइस पूरे मामले को लेकर विधानसभा के सचिव और रिटर्निंग ऑफिसर एपी सिंह ने आज विधानसभा में सुनवाई की. इस सुनवाई में बीजेपी के वकील पुष्पेंद्र कौरव और कांग्रेस के वकील जेपी धनोपिया ने बहस में हिस्सा लिया. इसके बाद शाम को रिटर्निंग ऑफिसर ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस की आपत्ति को खारिज करते हुए सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नॉमिनेशन को मंजूर कर लिया. इस तरीके से आज राज्यसभा में 5 उम्मीदवारों कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, फूल सिंह बरैया और बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी समेत रंजना बघेल का नॉमिनेशन मंजूर हो चुका है.26 मार्च को होंगे राज्यसभा के चुनाव
राज्यसभा के लिए दाखिल नॉमिनेशन में 18 मार्च को नाम वापस लेने का दिन है और इसके बाद तय हो जाएगा कि राज्यसभा की 3 सीटों के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में रहेंगे. राज्यसभा का चुनाव 26 मार्च को होना है और उसी दिन शाम को नतीजे घोषित किए जाएंगे. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान के बीच में सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी का नॉमिनेशन मंजूर होने पर बीजेपी ने राहत की सांस ली है.ये भी पढ़ें – MP: स्पीकर ने राज्यपाल को लिखा पत्र, 16 लापता विधायकों की वापसी सुनिश्चित कराने का किया आग्रहइंदौर में यहां होगी कोरोना की जांच, 56 दुकान और सराफा बाजार पर हुआ ये बड़ा फैसला
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 17, 2020, 11:46 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 घंटे पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 3 घंटे पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 1 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 3 दिन पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 3 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 3 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 4 दिन पहले