रूस-यूक्रेन जंग:पुतिन के सैनिकों के ताबूत ही देश लौट रहे, सिर्फ 5 दिन की ट्रेनिंग के बाद मोर्चे पर तैनात
24 फरवरी को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग जारी है। दोनों देशों के सैनिक मारे जा रहे हैं। यूक्रेन का आंकड़ा तो सामने आता है, लेकिन रूस का नहीं। रूसी सैनिक मुश्किलों से जूझ रहे हैं। उनके पास मशीन गन, कपड़े और जूते तक नहीं हैं।
24 फरवरी को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग जारी है। दोनों देशों के सैनिक मारे जा रहे हैं। यूक्रेन का आंकड़ा तो सामने आता है, लेकिन रूस का नहीं। रूसी सैनिक मुश्किलों से जूझ रहे हैं। उनके पास मशीन गन, कपड़े और जूते तक नहीं हैं। कई तो उम्रदराज हैं।
एक रूसी महिला के मुताबिक, जंग लड़नी है, लेकिन उसके लिए जरूरी सामान खुद खरीदना पड़ रहा है। दिक्कत यह भी है कि यूक्रेन में हमलों के खिलाफ रूस में कोई आवाज भी नहीं उठा सकता।
वेस्टर्न मिलिट्री एक्सपर्ट कहते हैं- पुतिन बिल्कुल नए रंगरूटों को मोर्चे पर भेज रहे हैं। इन्हें तो ट्रेनिंग तक नहीं ठीक से नहीं मिली और न ही जंग लड़ने के लिए जरूरी सामान है। मारे गए रूसी सैनिकों का आंकड़ा तो किसी के पास मौजूद नहीं, लेकिन रूस में उसके सैनिकों के ताबूत ही ज्यादा लौट रहे हैं।
जंग का तर्जुबा ही नहीं
- डिफेंस एक्सपर्ट विलियम अल्बुकर्क कहते हैं- रूसी सैनिकों को दुश्मन के सामने किसी चारे की तरह फेंक दिया गया है। हालात कितने खराब हो गए हैं, इसकी एक मिसाल शनिवार को सामने आई। दो पूर्व रूसी सैनिकों ने मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर पर फायरिंग की। 11 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए।
- रूस दो मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। पहला- उसके पास तैनाती के लिए जरूरी सैनिक नहीं हैं। दूसरा- अगर सैनिक हैं तो ट्रेनिंग और इक्युपमेंट की कमी है। हजारों सैनिकों को बंदी बनाया जा चुका है।
- मिलिट्री ब्लॉगर एनेस्तेसिया काशेवारोवा कहती हैं- नौसिखिओं को मोर्चे पर तैनात किया जा रहा है। चेलेयाबिंस्क, येक्तेरिनबर्ग हो या मॉस्को। इन शहरों में सिर्फ ताबूत ही लौट रहे हैं। क्या आप बताएंगे कि इन सैनिकों को कितनी ट्रेनिंग दी गई थी।
आवाज उठाओ तो मुश्किल
- पुतिन के जिद के खिलाफ अगर रूसी आवाज उठाएं तो उन्हें जेल में डाल दिया जाता है, मोटा जुर्माना भरना पड़ता है। अब तो फौज के खिलाफ आवाज उठाने पर भी सजा दी जा रही है।
- पिछले हफ्ते पुतिन ने माना था कि 16 हजार नए रिक्रूट्स को मोर्चे पर तैनात किया गया है। इनमें से कुछ को तो महज 5 से 10 दिन की ही कॉम्बेट ट्रेनिंग दी गई है। यूक्रेन में जंग का दायरा करीब 700 किलोमीटर में फैला है।
- पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक रूसी सैनिक कहता है- हमारे रेजीमेंट कमांडर ने तैनाती के पहले हमें शूटिंग प्रैक्टिस तक नहीं कराई। ऐसे ही एक और वीडियो में एक सैनिक कहता है- हम हफ्तों से बहुत बुरे हालात में रह रहे हैं। तैनाती की यूनिट तक नहीं बताई।
बुनियादी सुविधाएं भी नहीं
- यूक्रेन से लगने वाली बेलगोरोद शहर की सीमा के पास ही है कुर्स्क रीजन। यहां के गवर्नर रोमन स्तेरोवित कहते हैं- ट्रेनिंग सेंटर्स में से कई ऐसे हैं जहां बिल्डिंग टूटी हुई हैं। नहाने के लिए सही शॉवर्स नहीं हैं। बेड्स और यूनिफॉर्म तक नहीं हैं।
- गुरुवार को यूक्रेन में पांच रूसी सैनिक मारे गए थे। इनमें से एक के रिश्तेदार ने कहा- इन्हें दुश्मन के सामने मीट की तरह परोस दिया गया। किसी के पास जंग की कोई ट्रेनिंग ही नहीं थी।
- रूस की एक जर्नलिस्ट नताल्या लोसेवा कहते हैं- हमारी मिलिट्री लीडरशिप सिर्फ जबरिया तैनाती कर रही है। ब्रिटिश डिफेंस मिनिस्ट्री ने भी हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा था कि रूसी सैनिकों की तैयारियां और अनुशासन बेहद घटिया है।
रूसी सरकार का दावा
रूस के डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइग्यू ने पिछले दिनों कहा था- 2 लाख सैनिक 80 ट्रेनिंग सेंटर्स में मौजूद हैं। पुतिन ने शुरुआत में तो 3 लाख सैनिकों की तैनाती की बात कही थी। बाद में वो 2 लाख 20 हजार पर आ गए। एक अनुमान के मुताबिक, रूस ने जंग की शुरुआत में 2 लाख सैनिक तैनात किए थे। इनमें से आधे से ज्यादा या करीब एक तिहाई या तो मारे जा चुके हैं, या फिर गंभीर रूप से जख्मी हैं।
दूसरी तरफ, रूसी फौज ऐसे वीडियो जारी कर रही है, जिनसे लगता है कि रूस जंग जीतने ही वाला है और सैनिक बहुत खुश हैं। पूर्व एयरफोर्स ऑफिसर ग्लेब इरिसोव कहते है- रूस ने कई मिलिट्री एक्सपर्ट्स इस जंग में गंवा दिए हैं। नए सैनिकों को ट्रेनिंग देने वाले ही नहीं बचे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


