देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

आतंकवाद पर चीन का फिर अड़ंगा लश्कर-ए-तैयबा के लीडर शाहिद महमूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने का भारत-US ने दिया था प्रस्ताव

पाकिस्तान के आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा के लीडर शाहिद महमूद को सुरक्षा परिषद की ग्लोबल टेरेरिस्ट लिस्ट में शामिल करने पर चीन ने फिर अड़ंगा लगाया है।

Abhishek Raghuvanshi19 अक्टूबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान के आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा के लीडर शाहिद महमूद को सुरक्षा परिषद की ग्लोबल टेरेरिस्ट लिस्ट में शामिल करने पर चीन ने फिर अड़ंगा लगाया है। भारत और अमेरिका मक्की को अल-कायदा बैन कमेटी के तहत ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित करने का प्रस्ताव लाए थे। ये चौथी बार है जब चीन ने पाकिस्तानी आतंकवादी को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित होने से बचाया है।

चीन का पाकिस्तान प्रेम

तस्वीरों में खबर2 फोटो
संयुक्त राष्ट्र अपराधियों पर प्रतिबंध लगाकर आतंकवाद का जवाब देता है। UN सुरक्षा परिषद 1267 समिति (सैंक्शन रिजीम) के तहत आतंकियों पर प्रतिबंध लगाता है।
  • पिछले महीने चीन ने भारत और अमेरिका की ओर से पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकवादी ग्रुप के कमांडर अब्दुल रउफ को वैश्विक आतंकी घोषित कर उस पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव को रोक दिया।
  • तीन महीने पहले पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को सुरक्षा परिषद की ग्लोबल टेरेरिस्ट लिस्ट में शामिल करने पर चीन ने अड़ंगा लगाया।
  • चीन ने पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधित आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को नामित करने के प्रस्तावों पर भी रोक लगा दी थी।

वैश्विक आतंकी घोषित होने के बाद क्या होता है

  • किसी भी शख्स को वैश्विक आतंकी घोषित करने का फैसला UN की सुरक्षा परिषद लेती है। सुरक्षा परिषद में पांच स्थाई सदस्य (अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन), जबकि 10 अस्थाई सदस्य हैं। सभी स्थायी सदस्यों की सहमति के बाद ही किसी भी व्यक्ति को वैश्विक आतंकी घोषित किया जा सकता है। इस लिस्ट में नाम आने के बाद मुख्य तौर पर तीन तरह की कार्रवाई होती हैं।
  • जिस व्यक्ति को वैश्विक आतंकी घोषित किया जाता है, उसकी संपत्ति को जब्त करने का अधिकार सरकार को मिल जाता है। जिस भी देश में ऐसे व्यक्ति की संपत्ति होगी, उसे जब्त कर लिया जाएगा। ऐसा होने पर संबंधित व्यक्ति को किसी भी तरह की फाइनेंशियल मदद मिलने पर भी रोक लगाई जाती है।
  • ऐसे शख्स के यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाता है। वैश्विक आतंकी घोषित हो चुके व्यक्ति को कोई भी देश अपनी सीमा में प्रवेश नहीं देता। वो जिस देश में रहता है, वहां भी उसे किसी तरह की यात्रा करने की अनुमति नहीं होती है।
  • यह सुनिश्चित किया जाता है कि ऐसे व्यक्ति को किसी भी तरह से हथियार न मिलें। सभी हथियारों की आपूर्ति और खरीद-फरोख्त को रोका जाता है। इसमें छोटे से लेकर बड़े हथियार तक शामिल होते हैं।

सभी सदस्यों की सहमति के बाद प्रस्ताव पारित होता है
सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों में से कोई भी देश इसका प्रस्ताव ला सकता है। स्थाई सदस्य देशों के पास वीटो का भी अधिकार होता है। ऐसा प्रस्ताव तभी पास होता है, जब सभी सदस्यों की सहमति मिल जाए। कोई भी सदस्य आपत्ति दर्ज करवाता है तो प्रस्ताव लागू नहीं हो पाता।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑