देश की बात, आपके शहर से
रंजन गोगोई के अलावा इन सदस्यों को राज्यसभा के लिए नामित कर चुके हैं राष्ट्रपति
देश 2 बार पढ़ी गई

रंजन गोगोई के अलावा इन सदस्यों को राज्यसभा के लिए नामित कर चुके हैं राष्ट्रपति

तीन अक्टूबर 2018 को गोगोई को सुप्रीम कोर्ट के 46वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया. (File Photo) भारत के राष्ट्रपति द्वारा 12 सदस्यों को नॉमिनेट किया जाता है.

Abhishek Raghuvanshi16 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

तीन अक्टूबर 2018 को गोगोई को सुप्रीम कोर्ट के 46वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया. (File Photo)

तस्वीरों में खबर2 फोटो
रंजन गोगोई के अलावा इन सदस्यों को राज्यसभा के लिए नामित कर चुके हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

भारत के राष्ट्रपति द्वारा 12 सदस्यों को नॉमिनेट किया जाता है. राष्ट्रपति कोविंद ने 11 अन्य सदस्यों को 2016 और 2018 में नामित किया था. 12 सदस्यों में से केटीएस तुलसी का कार्यकाल इसी साल 24 फरवरी को खत्म हो गया. जिसके बाद पूर्व सीजेआई गोगोई को इस सूची में जगह दी गई है.

नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई (Former CJI Ranjan Gogoi) को राज्यसभा (Rajyasabha) के लिए नामित किया है. केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को जारी की गई अधिसूचना में पूर्व सीजेआई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. बता दें भारत के 46वें चीफ जस्टिस रंजन गोगोई नवंबर 2019 में रिटायर हुए थे.

राष्ट्रपति द्वारा नामित किए गए हैं ये सांसद
भारत के राष्ट्रपति द्वारा 12 सदस्यों को नॉमिनेट किया जाता है. राष्ट्रपति कोविंद ने 11 अन्य सदस्यों को 2016 और 2018 में नामित किया था. 12 सदस्यों में से केटीएस तुलसी का कार्यकाल 24.02.2020 को खत्म हो गया जिसके बाद पूर्व सीजेआई गोगोई को इस सूची में जगह दी गई है. फिलहाल इन सूची में जो 11 सांसद हैं उनका कार्यकाल 2022 और 2024 में खत्म होगा. इन सदस्यों में स्वपन दास गुप्ता, सुब्रमण्यम स्वामी, नरेंद्र जाधव, सुरेश गोपी, एमसी मैरी कॉम, संभाजीराजे छत्रपति, रूपा गांगुली, राम शकल, राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह और रघुनाथ मोहपात्रा शामिल हैं.

पहली बार 2001 में बने थे हाईकोर्ट के जजरंजन गोगोई 2001 में पहली बार गुवाहाटी हाईकोर्ट में बतौर जज नियुक्त हुए थे. इसके बाद साल 2010 में उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था. साल 2011 में उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. जहां से प्रमोशन पाकर वह 23 अप्रैल 2012 में सुप्रीम कोर्ट आ गए. तीन अक्टूबर 2018 को गोगोई को सुप्रीम कोर्ट के 46वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया.

अपने कार्यकाल में दिए कई ऐतिहासिक फैसले
रंजन गोगोई ने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए थे. इसमें अयोध्या का ऐतिहासिक फैसला, राफेल डील से जुड़ा मामला, सबरीमाला मंदिर, तीन तलाक, चीफ जस्टिस ऑफिस को आरटीआई के दायरे में लाने का फैसला जैसे कई अहम फैसले शामिल थे.चीफ जस्टिस रहते हुए रंजन गोगोई के ऊपर उनके कार्यालय में काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय जांच समिति ने गोगोई को इस मामले में क्लीन चिट दी थी. पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के पिता केसब चंद्र गोगोई दो महीने के लिए असम के मुख्यमंत्री रहे थे. वह डिब्रूगढ़ विधानसभा से विधायक भी रहे थे.

(mha.gov.in वेबसाइट की जानकारी पर आधारित)

ये भी पढ़ें-
अयोध्‍या समेत ये बड़े फैसले दे चुके हैं पूर्व CJI रंजन गोगोई, जानिए उनका सफर

पूर्व CJI रंजन गोगोई को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया नामित

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 16, 2020, 11:07 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 50 मिनट पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 2 घंटे पहलेमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 2 घंटे पहलेइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तयMadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 2 घंटे पहलेकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयनMadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 2 घंटे पहलेJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखेंLifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 3 घंटे पहले
Amazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतेंTechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 8 घंटे पहलेSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 9 घंटे पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 10 घंटे पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 11 घंटे पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 11 घंटे पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 12 घंटे पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 12 घंटे पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 13 घंटे पहले
↑