देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 12 बार पढ़ी गई

अवैध रूप से बेची गई करोड़ों की सीलिंग प्रभावित भूमि का नामांतरण निरस्त – भूमि पुनः संस्था के नाम होगी दर्ज

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने दिए जांच के आदेशसीलिंग एक्ट की धारा 20 का उल्लंघन होने पर की जायेगी शासकीय घोषितसीलिंग से छूट प्राप्त भूमि को सदस्य न होने के बाबजूद सर्वानंद गृह निर्माण सहकारी संस्था से खरीदने वालों का नामांतरण निरस्त ग्राम पीपल्याराव तहसील जूनी इंदौर स्थित सीलिंग प्रभावित भूमि सर्वे नम्बर 171/2/2 पैकी रकबा 0.616 हेक्टेयर, सर्वे नंबर 171/2/2 पैकी एवं 171/1/1 पैकी रकबा 0.535 हैक्टेयर, सर्वे नंबर 173/2/2 पैकी रकबा 0.590 हेक्टेयर सर्वे नम्बर 171/1/1 पै० रकबा 0.506 हेक्टेयर सर्वे नम्बर 290/1 पैकी रकबा 0.528 हेक्टेयर सर्वे नम्बर 290/1 पैकी रकबा 0.350 हेक्टेयर सर्वे नम्बर 171/3 पै० रकबा 0.570, 171/3 पै०, रकबा 0.155 हेक्टेयर कुल रकबा 3.850 हेक्टेयर भूमि सीलिंग एक्ट नगर भूमि सीमा अधिनियम लागू होते समय अतिशेष भूमि थी।

Abhishek Raghuvanshi27 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने दिए जांच के आदेश
  • सीलिंग एक्ट की धारा 20 का उल्लंघन होने पर की जायेगी शासकीय घोषित
  • सीलिंग से छूट प्राप्त भूमि को सदस्य न होने के बाबजूद सर्वानंद गृह निर्माण सहकारी संस्था से खरीदने वालों का नामांतरण निरस्त

ग्राम पीपल्याराव तहसील जूनी इंदौर स्थित सीलिंग प्रभावित भूमि सर्वे नम्बर 171/2/2 पैकी रकबा 0.616 हेक्टेयर, सर्वे नंबर 171/2/2 पैकी एवं 171/1/1 पैकी रकबा 0.535 हैक्टेयर, सर्वे नंबर 173/2/2 पैकी रकबा 0.590 हेक्टेयर सर्वे नम्बर 171/1/1 पै० रकबा 0.506 हेक्टेयर सर्वे नम्बर 290/1 पैकी रकबा 0.528 हेक्टेयर सर्वे नम्बर 290/1 पैकी रकबा 0.350 हेक्टेयर सर्वे नम्बर 171/3 पै० रकबा 0.570, 171/3 पै०, रकबा 0.155 हेक्टेयर कुल रकबा 3.850 हेक्टेयर भूमि सीलिंग एक्ट नगर भूमि सीमा अधिनियम लागू होते समय अतिशेष भूमि थी। उक्त भूमि को शासन से गरीबों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने हेतु सर्वानंद गृह निर्माण सहकारी संस्था को विक्रय करने की सशर्त छूट व सीलिंग एक्ट से विमुक्ति प्रदान की गई थी। अर्थात सीलिंग प्रभावित यह कीमती भूमि गरीब लोगों एवं संस्था के सदस्यों को आवास उपलब्ध कराने हेतु सीलिंग से सशर्त विमुक्त की गई थी। वर्ष 2005-06 तक सर्वानंद गृह निर्माण सहकारी संस्था के नाम पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज रही है। वर्ष 2006 में आम लोगों को भूमि से जुड़ी शर्तों की जानकारी न होने का लाभ उठाकर रणवीरसिंह पिता इंदरसिंह छाबडा, गुरूदीपसिंह पिता इंदरसिंह छाबडा, परमजीत सिंह पिता हरभजन सिंह, जितेन्द्र पिता सूरज प्रकाश धवन, सीमा पिता सौभागमल जैन, इन्द्रजीत पिता त्रिलोकसिंह, हरदीपसिंह पिता धर्मपालसिंह रूप्पल, सुधीर पिता रविकांतजी तिवारी, विपिन पिता बाबूलालजी शुक्ला, सुदामा पिता राधेश्याम जी शर्मा, गोविन्द पिता जेठानंद जी, बलविन्दर सिंह पिता बावा सिंह महेश पिता मुन्ना पथरोड तथा अन्य लोगों ने सर्वानंद गृह निर्माण सहकारी संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष गुरनाम सिंह पिता हरभजनसिंह धारीवाल से संस्था का सदस्य न होने के बावजूद भी गरीबों तथा संस्था के सदस्यों के आवास के लिए आरक्षित शहर की इस बेसकीमती जमीन को अवैधानिक रूप से खरीद लिया।

तत्कालीन संस्था अध्यक्ष गुरनाम सिंह पिता हरभजनसिंह धारीवाल द्वारा नगर भूमि सीमा अधिनियम 1976 की धारा 20 में वर्णित शर्तों के विपरीत उक्त भूमि संस्था सदस्यों को विक्रय न करते हुए गैर सदस्य रणवीरसिंह पिता इंदरसिंह छाबडा, गुरूदीपसिंह पिता इंदरसिंह छाबडा, परमजीत सिंह पिता हरभजन सिंह, जितेन्द्र पिता सूरज प्रकाश धवन, सीमा पिता सौभागमल जैन, इन्द्रजीत पिता त्रिलोकसिंह, हरदीपसिंह पिता धर्मपालसिंह रूप्पल, सुधीर पिता रविकांतजी तिवारी, विपिन पिता बाबूलालजी शुक्ला, सुदामा पिता राधेश्याम जी शर्मा, गोविन्द पिता जेठानंद जी, बलविन्दर सिंह पिता बाया सिंह महेश पिता मुन्ना पथरोड तथा अबिन मेहता को अवैधानिक रूप से विकय कर दी। उक्त विक्रय संव्यवहार के आधार पर गैर सदस्य क्रेतागण द्वारा अपने हित में राजस्व अभिलेखों में नामांतरण भी स्वीकृत करा लिया था।

उक्त संबंध में मोतीलाल खत्री अध्यक्ष सर्वानंद नगर रहवासी संघ द्वारा शिकायत प्रस्तुत करने तथा अनियमितता होने संबंधी तथ्य संज्ञान में आने पर तत्कालीन अपर कलेक्टर द्वारा प्रकरण स्वमेव निगरानी में लिये जाकर संबंधित पक्षों को सूचना पत्र जारी किए गए थे। उक्त सूचना पत्रों को क्रेतागण द्वारा न्यायालय अपर आयुक्त इंदौर में चुनौती दी गई, जिस पर न्यायालय अपर आयुक्त इंदौर द्वारा अपर कलेक्टर इंदौर द्वारा जारी सूचना पत्रों तथा संपूर्ण कार्यवाही को निरस्त कर दिया गया। मोतीलाल खत्री अध्यक्ष सर्वानंद नगर रहवासी संघ द्वारा न्यायालय अपर आयुक्त इंदौर के उक्त आदेश को राजस्व मंडल में चुनौती देने पर राजस्व मंडल द्वारा तत्कालीन अपर कलेक्टर इंदौर द्वारा संस्थित न्यायालयीन कार्यवाहियों को उचित ठहराते हुए प्रकरण में आगामी कार्यवाही करने हेतु अपर कलेक्टर इंदौर को निर्देशित किया।

अपर कलेक्टर श्री राजेश राठौड़ द्वारा उक्त प्रकरण में संबंधित पक्षकारों को विधिवत सुनवाई करते हुए प्रकरण में आदेश पारित कर तत्कालीन तहसीलदार द्वारा पारित किए गए नामांतरण आदेश को निरस्त करते हुए संस्था अध्यक्ष द्वारा अवैध रूप से विक्रय की गई भूमि को पुनः संस्था के नाम दर्ज करने के आदेश पारित किए है प्रश्नगत भूमि जो की नगर भूमि सीमा अधिनियम 1976 की धारा 20(क) के अन्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित शर्तों के अध्याधीन विमुक्ति प्राप्त है। प्रश्नगत भूमि से जुड़ी विशेष शर्तों से आम जनता / निवेशक / क्रेता अनभिज्ञ है जो कभी भी अनभिज्ञता / जानकारी के अभाव में धोखाधडी के शिकार हो सकते हैं को देखते हुए कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने तहसीलदार जूनी इंदौर को इस भूमि के राजस्व अभिलेखों के कॉलम नंबर 12 में “नगर भूमि सीमा अधिनियम 1976 की धारा 20 ( क) के अन्तर्गत विशेष शर्तों के अधीन विमुक्त भूमि” की अभ्युक्ति दर्ज करने के निर्देश दिए है ताकि प्रश्नगत भूमि का शासन की शर्तों के विपरीत व्ययन / अंतरण ना किया जा सके। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने उक्त भूमि के संबंध में धारा 20 की शर्तों के पालन / उल्लंघन के संबंध में विस्तृत जांच करने के निर्देष अपर कलेक्टर श्री राजेष राठौड को दिए है। धारा 20 की शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर इस बेसकीमती जमीन को शासकीय घोषित करने तथा उक्त जमीन पर गरीबों के आवास हेतु सुराज कॉलोनी विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑