भारत बोला- US-पाक रिश्ते से किसी का भला नहीं हुआ:F-16 पैकेज देने पर जयशंकर ने कहा- सफाई देकर किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान रिलेशन्स पर सवाल उठाए हैं।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान रिलेशन्स पर सवाल उठाए हैं। वॉशिंगटन में आयोजित इंडियन-अमेरिकन कम्युनिटी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद के वॉशिंगटन के साथ संबंध अमेरिका के हित में नहीं हैं।
जयशंकर ने कहा- अमेरिका और पाकिस्तान के जो रिश्ते हैं, उनसे न ही कभी पाकिस्तान को फायदा हुआ है और न ही अमेरिका को। अब US को इस बात पर चिंतन करना चाहिए की US को पाकिस्तान के साथ संबंध बरकरार रखने से क्या फायदा मिल रहा है। दोनों देशों के रिश्ते आने वाले समय में कितने मजबूत और फायदेमंद हो सकते हैं, इस पर विचार करना चाहिए। उनका ये बयान पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट के रखरखाव के लिए दिए गए पैकेज के बाद सामने आया है।
बाइडेन ने पलटा था ट्रंप का फैसला
अमेरिका ने 8 सितंबर को पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट के रखरखाव के लिए 45 करोड़ डॉलर, यानी 3,581 करोड़ देने की मंजूरी दी थी। ये पिछले चार साल में इस्लामाबाद को दी जाने वाली सबसे बड़ी सुरक्षा सहायता थी। इससे पहले तत्कालीन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में पाकिस्तान को दी जाने वाली दो अरब डॉलर की वित्तीय सहायता पर बैन लगा दिया था।
PAK को दी सौगात पर अमेरिका की सफाई
F-16 फाइटर जेट के रखरखाव के लिए दिए गए पैकैज की भारत में आलोचना हुई थी। इस पर अमेरिकी सरकार का कहना था कि ऐसा करके पाकिस्तान की मदद नहीं की है, बल्कि मौजूदा F-16 बेड़े के लिए स्पेयर पार्ट्स की बिक्री है। ऐसा आतंकवाद को रोकने के लिए किया गया। अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने बताया था- अमेरिका की वर्ल्डवाइड पॉलिसी है कि जब वह किसी देश को डिफेंस इक्विपमेंट्स देता है तो अंत तक उसके रखरखाव के लिए बाकी सहयोग भी मुहैया करवाता है। हम फाइटर जेट के विंग्स और इक्विपमेंट्स की सर्विसिंग की बात कर रहे हैं। ऐसे में यह बिक्री है, मदद नहीं।
सफाई देकर किसी को बेवकूफ न समझें- जयशंकर
अमेरिका की सफाई पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- अगर आप कहते हैं कि आतंकवाद को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया हो तो ऐसा कह कर आप किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं, क्योंकि आप F-16 जैसे ताकतवर विमान की बात कर रहे हैं। आप जानते हैं कि इन विमानों को कहां तैनात किया जा सकता है और इनसे कितनी तबाही मचाई जा सकती है।
जयशंकर अगले 3 दिन वॉशिंगटन में रहेंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा, यानी UNGA के 77वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए 18 सितंबर को अमेरिका पहुंचे थे। न्यूयॉर्क में आयोजित UNGA मीटिंग खत्म होने के बाद वे 25 सितंबर को वॉशिंगटन पहुंचे। जयशंकर यहां 28 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरान वे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से बातचीत करेंगे।
UN में जयशंकर बोले- ग्लोबल टेररिस्ट्स को बचाने वाले बयानबाजी करके हकीकत नहीं छिपा सकते
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UNGA के 77वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही दोनों देशों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। जो देश UNSC की 1267 समिति का राजनीतिकरण और संयुक्त राष्ट्र में घोषित आतंकवादियों का बचाव करते हैं वो अपने जोखिम पर ऐसा करते हैं। ऐसा करके वो अपनी रेपुटेशन नहीं सुधार सकते हैं। यहां उनका इशारा चीन और पाकिस्तान की ओर था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshधान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ाई गई 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमंत्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर चर्चा की 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: 12 लाख 87 हजार पंजीयन, 20 लाख लक्ष्य 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 71वें स्थापना दिवस पर खाद्य मंत्री राजपूत का संदेश 9 घंटे पहले
MadhyaPradesh80 किशोरों को प्रमाणपत्र, विधायक ने ‘मन की बात’ में शामिल होने का संकेत 9 घंटे पहले
India Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 10 घंटे पहले
Sportsटोंगा ने सैमुअल को 20-18 से हराया, इंग्लैंड का बाहर होना 13 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेल्ली ने विश्व चैंपियन बने, मेक्सिको ड्राइवर रेटिंग्स 13 घंटे पहले
Health & FitnessMartha’s Rule: A&E चेतावनी प्रणाली बच्चों के लिए 14 घंटे पहले
TechnologySam Altman की दक्षिण कोरिया यात्रा: OpenAI और Samsung की नई साझेदारी 15 घंटे पहले
TechnologyBinance ने रिकॉर्ड हैक के बाद $3.64 बिलियन की शुद्ध निकासी के साथ यूजर्स को वापस भुगतान किया 16 घंटे पहले
LifestyleProton Pass Black Friday ऑफ़र: 60% छूट पर पासवर्ड मैनेजर 17 घंटे पहले
Lifestyleफेलिसिटी क्लॉके का venison casserole: पतझड़ का परफेक्ट डिश 18 घंटे पहले
Businessअलास्का सीनेट केस कानूनी खारिज, DOJ अपील करेगा 19 घंटे पहले
Health & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 1 दिन पहले
TechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 1 दिन पहले
Technologyनियोक्लाउड कंपनियाँ: क्रिप्टो माइनिंग से एआई पर निर्भरता 1 दिन पहले
LifestyleSir Patrick Stewart की मृत्यु, 86 वर्ष पर, कैप्टन पिकार्ड से परे 10 भूमिकाएँ 1 दिन पहले
Lifestyleडैनी स्मिथ का पहला डेट: बम्बल पर मिले केव के साथ 1 दिन पहले
BusinessBinance ने 90% $6.3 बिलियन चोरी के नुकसान को कवर किया, निकासी शुरू 1 दिन पहले
Businessइयान थॉमस, सिटी ऑफ़ लंदन के प्रमुख, बने यूके के सबसे प्रभावशाली ब्लैक ब्रिटेन 1 दिन पहले
Sportsपाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज़ फाइनल में फखर ज़मान के 127 से जीत हासिल की 1 दिन पहले


