UN में 370 पर PAK को जवाब:भारत बोला- अपनी करतूतें छिपाने के लिए हमारे खिलाफ बयान दिया; आतंकवाद रोकने पर ध्यान दे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने UNGA के 77वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान वे कश्मीर मुद्दे को उठाने से पीछे नहीं हटे। इतना ही नहीं उन्होंने आर्टिकल 370 का भी जिक्र किया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने UNGA के 77वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान वे कश्मीर मुद्दे को उठाने से पीछे नहीं हटे। इतना ही नहीं उन्होंने आर्टिकल 370 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा वह पाकिस्तान और भारत के बीच शांति और अच्छे व्यवहार चाहते हैं। ये शांति जम्मू-कश्मीर विवाद के न्याय और स्थायी समाधान पर निर्भर है। यहां वे आर्टिकल 370 के बारे में बोल रहे थे। इस पर भारत ने करारा जवाब दिया है।
पाकिस्तान के PM शाहबाज ने संबोधन के दौरान 10 बार कश्मीर और 9 बार भारत का नाम लिया। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत मिशन के प्रथम सचिव मिजिटो विनिटो ने कहा- जम्मू-कश्मीर पर दावा करने के बजाय पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को रोकना चाहिए। वे अपनी करतूत छिपाने और भारत के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ऐसा कह रहे हैं।
आर्टिकल 370 पर क्या बोले PM शाहबाज?
अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तानी PM शाहबाज ने एक भी बार ‘आर्टिकल 370’ बोला नहीं, लेकिन उनका इशारा इसी तरफ था। शहबाज शरीफ ने कश्मीर को लंबा विवाद करार देते हुए कहा- भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को बदलने के लिए 5 अगस्त 2019 को एकतरफा कदम उठाया। भारत के फैसले से समाधान और मुश्किल हो गया है। जम्मू कश्मीर को हिंदू टेरेटरी बनाने की साजिश हो रही है। यहां भारत के फैसले से उनका मतलब कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने से था।
युद्ध कोई विकल्प नहीं है- PM शाहबाज
उन्होंने कहा- भारत को दोनों देशों के जुड़ाव के लिए विश्वसनीय कदम उठाने चाहिए। 1947 के बाद से दोनों देशों के बीच 3 युद्ध हुए हैं। इससे दोनों तरफ दुख, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। अब यह हम पर निर्भर है कि हम अपने मतभेदों, समस्याओं और अपने मुद्दों को शांतिपूर्ण बातचीत और चर्चा करके सुलझाएं। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि भारत इस संदेश को समझे कि दोनों देश एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। युद्ध कोई विकल्प नहीं है, केवल शांतिपूर्ण बातचीत से ही मुद्दों का समाधान हो सकता है, ताकि आने वाले समय में दुनिया और अधिक शांतिपूर्ण हो सके
भारत बोला-आतंकवाद रोके पाकिस्तान
शरीफ के पड़ोसियों के साथ शांति चाहने वाले बयान पर विनिटो ने कहा- अपने पड़ोसियों के साथ शांति चाहने वाला देश कभी भी सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देता, न ही कभी मुंबई में हुए आतंकी हमले के अंजाम देनेवालों को पनाह देता। उन्होंने कहा- यह काफी खेदजनक है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए इस मंच को चुना।
देश में बाढ़ से हुई त्रासदी पर भी बोले शाहबाज
शाहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में आई बाढ़ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भीषण बाढ़ से 1500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इनमें 400 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। लाखों लोगों पर बीमारियों और भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है। देश में इस आपदा से करीब 80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बाढ़ संकट से निपटने के लिए दूसरे देशों से आर्थिक मदद मांगी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 38 मिनट पहले
MadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 43 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 44 मिनट पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 1 घंटा पहले
India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 1 घंटा पहले
Lifestyleस्वीडिश लैपलैंड में अंधेरा सर्दियों का अवकाश: अभूतपूर्व अनुभव 1 घंटा पहले
Businessदक्षिण कोरिया ने AI और सेमीकंडक्टर पर रिकॉर्ड बजट घोषित किया 2 घंटे पहले
Businessबाइनेंस ने 90% चोरी की राशि कवर की, $6.3bn हैक पर अपडेट 3 घंटे पहले
Lifestyleफेलिसिटी क्लॉके का venison casserole: पतझड़ का परफेक्ट डिश 8 घंटे पहले
Businessअलास्का सीनेट केस कानूनी खारिज, DOJ अपील करेगा 9 घंटे पहले
BusinessVirgin Media O2: हजारों कर्मचारियों के लिए नौकरी कटौती की संभावना 10 घंटे पहले
SportsArsenal ने Anfield पर पहला लीग जीत 14 साल में, तीन पॉइंट आगे 10 घंटे पहले
Sportsअस्ट्राइप को इंग्लैंड लायंस से बाहर रखा, इबोला के कारण 11 घंटे पहले
Health & FitnessHappy Mums Foundation को £70,000 के अनुदान से इन-पर्सन समूहों की सुरक्षा मिली 11 घंटे पहले
Technologyजैपमॉर्गन और अमेज़न AI एजेंट्स पर संघर्ष कर रहे हैं 13 घंटे पहले
TechnologyBitcoin ने $126,000 के सर्वकालिक उच्च पर पहुँचाया, ट्रम्प का ‘क्रिप्टो कैपिटल’ वादा 13 घंटे पहले
Businessइयान थॉमस, सिटी ऑफ़ लंदन के प्रमुख, बने यूके के सबसे प्रभावशाली ब्लैक ब्रिटेन 1 दिन पहले
Sportsपाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज़ फाइनल में फखर ज़मान के 127 से जीत हासिल की 1 दिन पहले
SportsCardiff ने Ospreys को 26-0 से हराया, Bowen ने डबल ट्राई 1 दिन पहले
Health & FitnessBetsi Cadawaladr स्वास्थ्य बोर्ड ने तीन अस्पतालों के आपातकालीन केंद्र बंद करने की योजना 1 दिन पहले
TechnologyOpenAI ने फंडिंग लक्ष्य घटाया, अब $20 बिलियन की खोज 1 दिन पहले
TechnologyBinance.com पर हैक, DevOps इंजीनियर के लैपटॉप से शुरू 1 दिन पहले
LifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहले

