प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन:मोदी के बर्थडे पर सोने के सिक्के बांटेगी तमिलनाडु भाजपा, दिल्ली का रेस्तरां देगा 56 इंच की थाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 72 साल के हो गए हैं। दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान समेत देशभर में भाजपा PM मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत धूमधाम से मनाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 72 साल के हो गए हैं। दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान समेत देशभर में भाजपा PM मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत धूमधाम से मनाएगी।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक अलग-अलग प्रोग्राम तय किए हैं। नड्डा के साफ निर्देश हैं कि सेवा पखवाड़ा प्रोग्राम में सभी सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्त्ता क्रिएटिव प्रोग्राम्स में शामिल होंगे। राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है।
PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले प्रोग्राम को 3 भागों में बांटा गया है। पहला- सेवा का कार्यक्रम और ब्लड डोनेशन कैम्प, दूसरा- फ्री हेल्थ चेक अप, तीसरा- दिव्यांगों को उपकरण देने और वैक्सीनेशन में हेल्प।
तमिलनाडु में बांटे जाएंगे सोने के सिक्के
BJP की तमिलनाडु इकाई PM मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को गिफ्ट के तौरे पर सोने के सिक्के बांटेगी। इसके लिए भाजपा ने आरएसआरएम अस्पताल चेन्नई को चुना है। इस अस्पताल में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को एक सोने का सिक्का गिफ्ट में दिया जाएगा। नवजातों को दिए जाने वाले हर सिक्के का वजन 2 ग्राम होगा।
रेस्टोरेंट पेश करेगा ’56 इंच की थाली’
PM के जन्मदिन पर लुटियंस दिल्ली के एक रेस्तरां में 10 दिनों तक 56 इंच की थाली परोसी जाएगी। दो लकी विजेताओं को केदारनाथ मंदिर जाने का भी मौका मिलेगा। कनॉट प्लेस में स्थित आर्दोर 2.1 रेस्तरां के मालिक सुवीत कालरा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उनके जन्मदिन पर 56 इंच की एक थाली परोसी जाएगी।
कालरा ने कहा कि अगर दो लोगों में से कोई एक व्यक्ति भी 40 मिनट में थाली खत्म करता है तो उन्हें 8.5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
कर्नाटक में शुरू होगा 15 दिन का हेल्थ कैंपेन
पीएम मोदी के जन्मदिन से कर्नाटक सरकार 15 दिन का हेल्थ कैंपेन शुरू कर रही है। यह अभियान 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। CM बसवराज बोम्मई ‘बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ में इस कैंपेन का शुभारंभ करेंगे।
हेल्थ मिनिस्टर डॉ. के सुधाकर का कहना कि इस कैंपेन का मकसद राज्य में बच्चों और बुजुर्गों में जागरूकता पैदा करना है।
सुधाकर ने आगे कहा कि कैंपेन में एनीमिया, थायरॉइड और अन्य गैर संचारी रोगों की जांच की जाएगी। इसके अलावा बच्चों को टीके लगवाने पर भी जोर दिया जाएगा।
जेपी नड्डा प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नरेंद्र मोदी के जीवन और नेतृत्व पर एक प्रदर्शनी का जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे। इसी तरह की प्रदर्शनी अन्य राज्यों में भी लगेगी।
देशभर में BJP कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता को खादी का उपयोग करने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
राजस्थान में 6 सदस्यीय कमेटी गठित
राजस्थान में भी BJP ने मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाने के लिए 6 सदस्यीय कमेटी गठित की है। BJP प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि PM मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान सेवा के काम होंगे। रक्तदान शिविर, फ्री हेल्थ चैक अप, दिव्यांग उपकरण वितरण, टीबी मरीजों को गोद लेना सहित कई प्रोग्राम शामिल हैं।
5 बेस्ट स्टेट यूनिट्स को किया जाएगा सम्मानित
BJP ने सभी स्टेट यूनिट्स को सेवा पखवाड़े की सभी एक्टिविटीज को प्रधानमंत्री के नमो ऐप पर अपडेट और शेयर करने के लिए कहा है। 5 सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 28 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 28 मिनट पहले
MadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 29 मिनट पहले
LifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 5 घंटे पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 5 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 घंटे पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 5 घंटे पहले
Lifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 6 घंटे पहले
SportsChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचि 15 घंटे पहले
Health & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 15 घंटे पहले
TechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 17 घंटे पहले
TechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 17 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 दिन पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहले



