
शराब किसी भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था नहीं बनना चाहिए। राजस्व के दूसरे विकल्प भी खोजना चाहिए
कहा – मैने पूर्ण शराब बंदी की बात कभी नहीं कही, जब में सीएम थी तब मैने पूर्व शराब बंदी नहीं की तो दूसरों से कैसे कहूं
शराब वितरण प्रणाली को दुरुस्त किया जाना चाहिए, नियम इतने कठिन हों कि लोग बहार पी ही न पाएं। शराब और नशा पूरे देश की समस्या, राज्यों को नियम बनाने चाहिए
सीएम से बात के बाद उमा भारती के सभी कार्यक्रम निरस्त
सिर्फ 2 अक्टूबर को महिलाओं के साथ लिली टॉकीज चौराहे पर सीमित सभा करेंगी। मिंटो हॉल गांधी प्रतिमा पर सीमित महिलाओं के साथ पैदल मार्च करेंगे उमा भारती

