इमरान का करीबी दोस्त गिरफ्तार:शाहबाज गिल को कार के शीशे तोड़कर ले गई पुलिस, अब पूर्व प्रधानमंत्री खान की बारी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फौज से पंगा लेना बहुत भारी पड़ने जा रहा है। खान के सबसे करीबी दोस्त और चीफ ऑफ स्टाफ शाहबाज गिल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फौज से पंगा लेना बहुत भारी पड़ने जा रहा है। खान के सबसे करीबी दोस्त और चीफ ऑफ स्टाफ शाहबाज गिल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिल ने सोमवार को एक टीवी शो में ताकतवर फौज को गद्दार बताया था। गिरफ्तारी के वक्त गिल लग्जरी कार से इमरान के घर बनीगाला जा रहे थे।
गिल की कार को पुलिस ने रोका। जब उन्होंने गेट नहीं खोला तो पुलिस ने रायफल से उसके कांच तोड़ दिए और इसके बाद विंडो से लॉक खोलकर उन्हें बाहर खींच लिया। इमरान के घर के बाहर 67 पुलिसकर्मी तैनात हैं। माना जा रहा है कि किसी भी वक्त अब खान को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
इमरान के राज खोल देंगे शाहबाज
शाहबाज गिल इमरान के न सिर्फ चीफ ऑफ स्टाफ हैं, बल्कि करीबी दोस्त और राजदार हैं। उनके पास पाकिस्तान के अलावा अमेरिकी नागरिकता भी है। उनके बयान कई बार इतने बेहूदा होते हैं कि मीडिया उन्हें बीप करके सुनाता है।
पाकिस्तानी फौज और ज्यूडिशियरी के बारे में उन्होंने पिछले दिनों बेहद घटिया बयानबाजी की थी। इससे आर्मी और सरकार बेहद नाराज थी। जिस तरह से उनकी गिरफ्तारी हुई है, उसके बाद माना जा रहा है कि इंटेलिजेंसी एजेंसियां उनसे सख्ती से पूछताछ करेंगी। इस दौरान वो इमरान से जुड़े कई राज खोल सकते हैं। इनमें खान के कुछ वीडियोज से जुड़ा मामला भी है।
बड़े टीवी चैनल का टेलिकास्ट भी बंद
इमरान के हमनाम और समर्थक पत्रकार इमरान रियाज खान को भी गिरफ्तार किया गया है। वह ARY न्यूज चैनल से जुड़े थे। इसके साथ ही ARY न्यूज चैनल का इस्लामाबाद, कराची, लाहौर और फैसलाबाद समेत अन्य शहरों में प्रसारण रोक दिया गया है। यह पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल्स में से एक है और इमरान की पार्टी पीटीआई का खुला समर्थन करता है।
पूर्व पीएम इमरान ने अपने साथियों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए पूछा- क्या किसी लोकतंत्र में ऐसी शर्मनाक हरकत हो सकती है? यह किडनैपिंग है, गिरफ्तारी नहीं। राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
इमरान को फजीहत से बचाना चाहते हैं गिल
शहबाज गिल ने पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- किसी भी शख्स के बारे में बात करते हुए आप उसके गुजरे हुए वक्त को देखते हैं। हमारे मुल्क में पहले भी कई वीडियो स्कैंडल्स हुए। नवाज शरीफ, बेनजीर भुट्टो और नुसरत भुट्टो की आपत्तिजनक और फेक तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। मरियम नवाज के पति सफदर खान तो दावा करते हैं कि उनके पास कई लोगों के बाथरूम वाले वीडियोज मौजूद हैं।
शहबाज ने आगे कहा था- मार्केट में खबरें हैं कि इमरान की कुछ वीडियोज आने वाली हैं। मुझे भी कुछ जर्नलिस्ट्स ने ये भेजी हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि खुदा के वास्ते इस रास्ते पर न जाएं। अगर ऐसा हुआ तो फिर किसी की इज्जत महफूज नहीं रहेगी। इससे बेपनाह तबाही आएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
