ग्वालियर पुलिस ने दो तस्करों के पास से 44 किलोग्राम गांजा कीमती 04 लाख 40 हजार रूपये का किया बरामद , अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ग्वालियर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
ग्वालियर। दिनांक 08.08.2022 - ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है।
ग्वालियर। दिनांक 08.08.2022 – ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है। दिनांक 07.08.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति गांजा बैचने के लिये भूमिया बाबा की पहाड़ी के पास, ए.बी. रोड़ बड़ागांव हाईवे पर दो बोरियां लिये खड़े हुए हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना मुरार की पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को पकड़ने हेतु निर्देश किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा गंाजा तस्कर को पकड़े के लिये थाना मुरार की पुलिस टीम को लगाया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान भूमिया बाबा की पहाड़ी के पास, ए.बी. रोड़ बड़ागांव हाईवे पर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर दो संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक की बोरियां लिये हुए दिखाई दिये, पुलिस को देखकर उक्त संदिग्ध बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरांबदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ में अपने आप को पटना व पूर्वी चम्पारण(बिहार) का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा जब बदमाशों के पास मिली बोरियों की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा हुआ पाया गया। तौल करने पर एक बोरी में 21.5 किलोग्राम गांजा एवं दूसरी बोरी में 22.5 किलोग्राम गांजा कुल मात्रा 44 किलोग्राम कीमती 04 लाख 40 हजार रूपये का गांजा दोनों संदिग्धों के पास से विधिवत् जप्त किया गया। पकड़े गये गांजा तस्करों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से रेल्वे स्टेशन पर उतरे थे, लेकिन रेल्वे स्टेशन पर पुलिस की चैकिंग को देखकर पकड़े जाने के डर से वहां से भाग निकले। थाना मुरार में पकड़े गये गांजा तस्करों के खिलाफ अप0क्र0 696/22 धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। पकड़े गये गांजा तस्करों से पुलिस टीम द्वारा गंाजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
जप्त मशरूका: 44 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 04 लाख 40 हजार रूपये।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव, उनि0 के0के0 पाराशर, मुकुल यादव, प्रआर0 मकरंद सिंह तोमर, आरक्षक योगेन्द्र सिकरवार, योगेन्द्र गुर्जर, नीरज यादव, पंकज तोमर, दिनेश राजावत, राजू मोंगिया आरपीएफ ग्वालियर टीम- उनि0 रविन्द्र सिंह राजपूत, प्रआर0 अनिल कुमार सिंह, दीपेन्द्रसिंह भदौरिया, आर0 राजकुमार सिंह तोमर, शकील खान, भानचन्द्र अनुरागी की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले