देश में पहली बार मप्र में लगेगी वर्चुअल पासपोर्ट अदालत; जिन आवेदकों की फाइलें होल्ड हैं उन्हें अधिकारी व्हाट्सएप वीडियो कॉल करेंगे
भोपाल.मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आवेदकों के लिए वर्चुअल पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा करने वाला मप्र देश में पहला राज्य है।
भोपाल.मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आवेदकों के लिए वर्चुअल पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा करने वाला मप्र देश में पहला राज्य है। दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते मार्च और जून 2020 में आयोजित होने वाली पासपोर्ट अदालतों को रद्द करना पड़ा था। प्रदेश में संक्रमण का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है, ऐसे में विभाग ने निर्णय लिया है कि 12 अगस्त से वर्चुअल पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जाएगा।
पासपोर्ट विभाग के अधिकारी रोजाना 100 से 150 आवेदकों को करेंगे वीडियो कॉल
मप्र की रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर रश्मि बघेल ने बताया कि जुलाई 2019 से अब तक के ऐसे सभी आवेदक जिन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था लेकिन दस्तावेजों की कमी या एडवर्स पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट के कारण उनकी फाइल होल्ड हो गई है तो अब उन्हें अब घर बैठे ही पासपोर्ट अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखने का एक मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह वर्चुअल पासपोर्ट अदालत करीब 1 महीने तक हर वर्किंग डे पर आयोजित होगी। इसमें राेजाना 100 से 150 आवेदकों को अटेंड किया जाएगा। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया एक दिन मैंने अपने बच्चे के टीचर को व्हाट्सएप के जरिए होम-वर्क चेक करते हुए देखा। तभी मुझे इस वर्चुअल पासपोर्ट अदालत का आइडिया आया। बता दें, अभी तक सिर्फ दिल्ली में पासपोर्ट से जुड़ी वर्चुअल इंक्वायरी के लिए गूगल हैंगआउट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जानिए, कैसी होगी यह वर्चुअल पासपोर्ट अदालत
इस वर्चुअल अदालत में अधिकारियों की एक टीम 12 अगस्त 2020 से -918 डिजिट के साथ समाप्त होने वाले मोबाइल नंबर से आवेदक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल करेगी। अगर कोई आवेदक ऐसा है जिसके पास व्हाट्सएप की सुविधा मौजूद नहीं है, उनसे ऑडियो कॉल के जरिए बात की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके आसपास के किसी व्यक्ति को वीडियो कॉल कर वेरिफिकेशन किया जा सकता है। आवेदक के पास जो दस्तावेज कम हैं, यदि वो ई-मेल या डाक के माध्यम से पासपोर्ट विभाग तक पहुंचाता है तो जल्द से जल्द उसका पासपोर्ट जारी किया जाएगा। पासपोर्ट अधिकारी का कहना है कि आवेदक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप डाउनलोड कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा ना हो।
जुलाई 2019 से अब तक करीब 2500 पासपोर्ट फाइलें हैं होल्ड
पासपोर्ट ऑफिसर रश्मि बघेल ने बताया कि जुलाई 2019 से अब तक मप्र में करीब 2500 पासपोर्ट फाइल्स तमाम कारणों से पेंडिंग हैं। इनके निस्तारण के लिए इस वर्चुअल अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले