इंदौर चंदन नगर पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी से 10 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की गई है आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने साथ बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर घूम रहा है मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की गई पकड़े गए आरोपी का नाम कार्तिक राय है जो लोधी पुरा क्षेत्र का रहने वाला है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है यह शराब कहां से लाया था और किससे देने जा रहा था।
