इंदौर में नगर निगम के वाहन चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के चलते मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 5 वर्ष के बालक की मौत के बाद कई लोगो वाहनों को टक्कर मारने की घटना सामने आई हे जिसके कारण आक्रोशित रहवासियों ने थाने का घेराव कर विरोध जाहिर किया गया जिसे देखते हुए 5 थानों के थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात किया गया है…।
इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में कई दिनों से नगर निगम द्वारा कई कार्य संचालित किए जा रहे हैं और आए दिन इन कार्यों के कारण कई हादसों की घटनाएं भी सामने आती है और ऐसा ही एक ताजा मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित जिंसी में सामने आया है जहां पर रहने वाले परिवार का 5 साल का बच्चा स्कूल से घर लौटा था और परिजनों से चॉकलेट के पैसे लेकर दुकान से घर लौट रहा था कि तभी नगर निगम का पानी का टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जब परिजनों ने उस टैंकर को रोका तो वह और तेजी से लापरवाही से चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मारते हुए भाग खड़ा हुआ मृतक बच्चे का नाम राज बताया जा रहा है भागते समय कई लोगों को उसने अपनी चपेट में लिया है तो वही एक महिला पुलिसकर्मी जब थाने पर आकर गाड़ी खड़ी कर रही थी तो महिला पुलिसकर्मी ने कूदकर अपनी जान बचाई और महिला पुलिस कर्मी की दोपहिया वाहन को भी को चलते हुए कई वाहनों को लेकर नाली में ज्यादा सा वाहन चालक द्वारा तुरंत थाने में पहुंच गया वाहन का पीछा करते हुए कई लोग थाने तक पहुंचे और आक्रोशित रहवासियों ने थाने का घेराव कर अपना आक्रोश जाहिर किया है
परिजनों का कहना है कि नगर निगम द्वारा कई दिनों से रोड बनाने से लेकर अन्य कई कार्य संचालित किए जा रहे हैं और आए दिन ऐसे हादसे होते हैं जिस तरह से आज हादसा हुआ है उसके कारण क्षेत्र के रहवासियों में काफी आक्रोश है और पूरा मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की मांग रखी है ताकि से लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर नकेल कसी जा सके
पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के कया अनुसार प्रकरण दर्ज कर लिया है कानून अनुसार जो भी न्याय संगत कार्रवाई होगी वह कार्रवाई वाहन चालक पर की जाएगी यदि वह नाबालिक है तो विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज किया जाएगा और इसी के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित दिशा निर्देश के साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया है

