इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने वाले युवक को गोवा की होटल से गिरफ्तार किया गया है जोकि होटल में हाऊस कीपिंग का काम करता था
इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली 2 युवतियों को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से परेशान करने वाले आकाश नामक युवक को पुलिस द्वारा गोवा के होटल से गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा बताया गया कि वह स्टाग्राम के माध्यम से युवतीयो से दोस्ती करने के बाद उन्हें लगातार परेशान करने लगा था और बदनाम करने के लिए भी धमकियां देता था इस को लेकर युवतीयो ने पिछले दिनों प्रकरण पंजीबद्ध कराया था और इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर गोवा पहुंचाई और युवक को गिरफ्तार कर इंदौर लेकर पहुंची है जहां उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल की सलाखों के पीछे कर दिया है।
