आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद पुलिस की दूसरी जनसुनवाई मंगलवार को आयोजित हुई, यह जनसुनवाई भी खाली खाली रही, पुलिस के अधिकारी जनता का इंतजार करते रहे लेकिन सुनवाई के लिए कुछ ही फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, इससे यह माना जा सकता है कि पुलिस पर से जनता का अब भरोसा उठ चुका हैं… पुलिस की जनसुनवाई में फरियादी नहीं पहुंच रहे हैं।
चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद पुलिस विभाग द्वारा फिर से जन सुनवाई शुरू की गई है, जनसुनवाई के आज दूसरे मंगलवार पर अपेक्षाकृत भीड़ कम देखी गई, आमतौर पर इंदौर के रीगल चौराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर जनसुनवाई का आयोजन प्रत्येक मंगलवार किया जाता है, लेकिन आज लोग अपनी शिकायतें लेकर कम ही पहुंचे, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद प्रत्येक जोन के डीसीपी स्तर के अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं अपने दफ्तर में सुन रहे हैं, इसी के चलते इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में लोग कम पहुंच रहे हैं। हालांकि जो फरियादी पहुंचे उसमें अधिकांश मामले घरेलू विवाद के सामने आएं।
