इजराइल में 1 नवंबर को चुनाव:भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद भी नेतन्याहू सबकी पसंद, सदन में सबसे ज्यादा 57 सीट मिल सकती हैं
इजरायल में 1 नवंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए सियासी रस्साकशी उफान पर है।
इजरायल में 1 नवंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए सियासी रस्साकशी उफान पर है। ताजा सर्वे बताते हैं कि यदि आज चुनाव हों तो पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को 120 सीट वाले सदन में सबसे ज्यादा 57 सीट मिल सकती है।
दूसरी तरफ, लिकुड पार्टी के टॉप 30 पदों के लिए सैकड़ों दावेदार अपने-अपने पोस्टर बैनर के साथ मैदान में हैं। इनमें कुछ पद ऐसे भी हैं, जो पार्टी के सर्वमान्य नेता बेंजामिन नेतन्याहू की पसंद से भरे जाएंगे। इसके लिए दो प्रमुख दावेदार पहले से तय माने जा रहे हैं- अमिचाई चिकली और इदित सिल्मन। दोनों पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की यामीना पार्टी में थे। इनके बागी होने से गठबंधन सरकार गिर गई और चुनाव की नौबत आ गई।
नेतन्याहू ने खुद को शक्तिशाली नेता के तौर पर स्थापित किया
लिकुड प्राइमरी के लिए नेतन्याहू को लड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। बीते कुछ सालों में नेतन्याहू ने लिकुड पार्टी पर अपना नियंत्रण मजबूत किया है। उन्होंने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को आंतरिक चुनावों में हराकर या उन्हें राजनयिक नियुक्तियों पर भेजकर या पार्टी से बाहर कर खुद को शक्तिशाली नेता के तौर पर स्थापित किया है।
नेतन्याहू की शक्ति उनकी चुनावी सफलता का परिणाम
व्यक्तिगत दानदाताओं के एक छोटे समूह के दम पर नेतन्याहू स्वतंत्र राजनीतिक अभियान चलाने में सक्षम हैं। उनके संबंध अरबपति एडेलसन परिवार से हैं। कट्टर ऑनलाइन समर्थकों का समूह उनके विरोधियों को परेशान करता है, लेकिन लिकुड के अंदर नेतन्याहू की शक्ति का एक बड़ा हिस्सा उनकी चुनावी सफलता का परिणाम है। उन्होंने खुद को एक ‘रहस्यमय जादूगर’ के रूप में विकसित किया, जो किसी भी स्थिति को अपने पक्ष में बदलने में सक्षम है। कुल मिलाकर इजराइल का चुनाव नेतन्याहू के पक्ष और विपक्ष का चुनाव बन गया है।
नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के मामले भारी पड़ सकते हैं
नेतन्याहू के लिए कुछ परेशानियां हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी, घूस लेने जैसे आरोपों पर केस चल रहे हैं। आरोप है कि सिगार और शैंपेन जैसी चीजों को घूस के तौर पर लिया और खबर प्रकाशित करने के एवज में मीडिया के लोगों को राजनीतिक लाभ दिया।
अगर नेतन्याहू चुनाव जीत जाते हैं तो ऑफिस चलाने के साथ-साथ उन्हें बार-बार कोर्ट में पेश होना होगा। अगर दोषी पाए गए तो सजा होगी। ऐसे में उनकी पार्टी की चाहत है कि चुनाव जीतने के बाद ऐसा कानून पास करा लिया जाए, जिससे सारे केस रद्द हो जाए। हालांकि, ये कदम काफी विवादित हो सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
