
- क्राईम ब्रांच व थाना इन्दरगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
- पकड़े गये सटोरियों से 9500/- रूपये नगद तथा 05 मोबाइल किये जप्त, मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताब भी मिला।
- पकड़े गये सटोरिया गुजरात व राजस्थान रॉयल के बीच चल रहे मैच पर हारजीत का दाब लगा रहे थे।
ग्वालियर 30.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 29.05.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना इन्दरगंज क्षेत्रान्तर्गत ऊंटपुल के पास एक होटल के रूम नं. 105 में कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित करते हुए क्राईम ब्रांच व थाना इन्दरगंज पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे सटोरिए पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव व थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक अनिल भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान ऊंटपुल के पास स्थित होटल श्री मॉं के रूम नं. 105 में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को होटल के रूम नं. 105 में अन्दर जाकर देखा तो 05 व्यक्ति हाथ में मोबाइल लिये हुए ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया, मोबाइल की जांच करने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली हुई पाई गई जिसके माध्यम से यह लोग गुजरात व राजस्थान रॉयल के बीच चल रहे मैच पर हारजीत का दाब लगा रहे थे। पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उनके पास से 9500/- रूपये नगद तथा 05 मोबाइल जप्त किये गये। इसके अलावा पकड़े गये सटोरियों के मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। पकड़े गये पांचों सटोरियों के खिलाफ थाना इन्दरगंज में धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया जाकर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- 05 मोबाइल, 9500/-रूपये नगद कुल मशरूका 44,500 रूपये का जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका:- उक्त सटोरिया को पकड़ने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ संतोष यादव, थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक अनिल भदौरिया क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक नरेन्द्र सिसौदिया, प्र.आर. घनश्याम जाट, जितेन्द्र तोमर, आरक्षक रोहित कुमार थाना इन्दरगंज टीम- उप निरीक्षक महावीर सिंह, प्र.आर. अंजनी कुमार, सुभाष चन्द्र यादव, आरक्षक संजय गुर्जर, सोनू गूर्जर, सज्ञैरव शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

