नई दिल्ली के मिनिस्ट्री ऑफ़ फॅमिली हेल्थ एंड वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा इस वर्ष भी लक्ष्य प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में नगर के विभिन्न स्तर के अस्पतालों में जाकर मातृत्व और शिशु को दी जा रही सुविधाओं का आंकलन किया जाता है। इस प्रोग्राम के तहत लक्ष्य की टीम ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज में आने वाले अस्पतालों का सर्वे किया।
नई दिल्ली के मिनिस्ट्री ऑफ़ फॅमिली हेल्थ एंड वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा हर वर्ष मैटरनिटी केयर को लेकर एक नगर के विभिन्न स्तर के अस्पतालों का सर्वे किया जाता है। इसी कड़ी में लक्ष्य की टीम ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों का आंकलन किया। इस दौरान महाराजा यशवंतराओ अस्पताल के लेबर रूम और मैटरनिटी ओ टी का दौरा कर सर्वे किया गया।
दौरे के बाद बनाई गई रिपोर्ट में अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जाने वाले सुधारों के बार में बताया गया। इस दौरान दिल्ली से आए डॉक्टर नामित तोमर ने दौरे के बाद अस्पताल स्टाफ बढ़ाए जाने की बात कही है।
वहीँ टीम द्वारा इनोड्रे के अस्पतालों में दिए जा रहे सुखद वातावरण की प्रशंसा भी की गई। साथ ही कोना काल में किए गए कार्यों की भी सराहना की गई।
इस दौरान दिल्ली से आए डॉक्टर नामित तोमर, तमिलनाडु से आए डॉ विजयरमन सहित समस्त अस्पताल प्रबंधन उपस्थित रहा।

