
? थाना थाटीपुर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के पास वेन्यू कार में बैठकर मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था।
? पकड़े गये सटोरिया से 20 हजार रूपये नगद, एक वीवो तथा एक एप्पल कम्पनी का मोबाइल तथा एक वेन्यू कार कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 5 लाख 87 हजार रूपयेे।
? पकड़े गये सटोरिया के अलावा आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ भी पुलिस ने की 109 भादवि की कार्यवाही।
ग्वालियर 26.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 25.05.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत दर्पण कालोनी में मिनी स्टेडियम के पास एक व्यक्ति वेन्यू कार में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना थाटीपुर पुलिस की टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान दर्पण कालोनी में मिनी स्टेडियम के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मिनी स्टेडियम के पास एक व्यक्ति वेन्यू कार में बैठकर मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखा, पुलिस टीम को देखकर उसने कार लेकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक वीवो कम्पनी का मोबाइल, एक एप्पल कम्पनी का मोबाइल तथा 20 हजार रूपये नगद मिले। पकड़े गये सटोरिए का मोबाइल चैक करने पर उसमें वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से वह आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिए से मिले मोबाइलों में लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। पकड़े गये सटोरिया से उसके साथियों के संबंध में पूछने पर उसके बताया कि एक खाईबाज उसे आईडी उपलब्ध कराता है जिसके माध्यम से वह आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाता है। उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप.क्र. 354/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
बरामद मशरूका:- 20 हजार रूपये नगद, एक वीवो तथा एक एप्पल कम्पनी का मोबाइल तथा एक वेन्यू कार कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 5 लाख 87 हजार रूपयेे।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी, प्र.आर. बेताल सिंह यादव, राजेश सिकरवार, आरक्षक यतेन्द्र राणा, रंजीत गुर्जर, आकाश तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

