ग्वालियर पुलिस ने एक तस्कर के पास से 20 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती 02 लाख 40 हजार रूपये का किया बरामद
ग्वालियर। दिनांक 26.05.2022 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
ग्वालियर। दिनांक 26.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 25.05.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक तस्कर ट्रेन से उतरकर बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये बिरला रेलवे पुल के नीचे खड़ा है। सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना गोला का मंदिर की पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्कर को पकड़ने हेतु निर्देश किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर उपनिरीक्षक ब्रजमोहन शर्मा द्वारा थाना गोला का मंदिर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान पर सूचना की तस्दीक हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को बिरला नगर रेलवे पुल के नीचे पटरी के पास लाल टीशर्ट एवं नीली जींस पहने एक व्यक्ति दो बैग लिये खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया, पूछताछ करने पर उसने अपने आप को तेमबागुड़ा शारधापुर जिला रायगढ़ा(उड़ीसा) का रहने वाला बताया। उक्त व्यक्ति के पास मिले दोनों बैगो की तलाशी लेने पर उसमें दो पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था, तौल करने पर दोनों पैकेटों का कुल वजन 20 किलो 700 ग्राम अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख 40 हजार रूपये का गिरफ्तार किये गये आरोपी से विधिवत जप्त किया गया। थाना गोला का मंदिर में पकड़े गये आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। पकड़े गये गांजा तस्कर ने पुलिस टीम को पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से ग्वालियर गांजा लाया था रेल्वे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से वह बिरला नगर पुल के नीचे ही उतर गया था और गांजा बैचने के लिये स्थानीय खरीददार की तलाश कर रहा था तभी पुलिस द्वारा उसे मय गंाजे के पकड़ लिया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
जप्त मशरूकाः कुल 20 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती 02 लाख 40 हजार रूपये का जप्त।
सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोला का मंदिर उपनिरी0 ब्रजमोहन शर्मा, उनि0 आर0पी0 गौतम, सउनि0 महेन्द्र भदौरिया, आर0 शशिकांत शर्मा, सतेन्द्र राजावत, गिर्राज सिंह, धर्मेन्द्र गुर्जर, मोनू धाकड़ आरपीएफ ग्वालियर टीम- उनि रविन्द्र सिंह राजावत, प्र.आर. दीपेन्द्र सिंह भदौरिया, शिवनंदन शर्मा, अनिल कुमार सिंह, आर. राजकुमार सिंह तोमर, शकील खांन, भान चन्द्र अनुरागी की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले