इंदौर की सिंधी कॉलोनी मे विधायक मालिनी गौड़ ने किया भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों ने 20 सालो से चल रही परेशानी का निराकरण किया।
इंदौर के सिंधी कॉलोनी में बीते 20 से 25 सालो से रहवासियों को ड्रेनेज सिस्टम व ड्रेनेज लाइन की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था आये दिन लाइन चोक होने की बड़ी समस्या रहती थी जिसकी वजह से पीने के पानी की लाइन में भी गंदा पानी मिल जाता था जिससे पीने का पानी भी दूषित हो जाता था जिसके बाद अब जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या का निराकरण किया जिसमें पूरे सिंधी कॉलोनी में नए अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कार्य आज से शुरू किया जिसका भूमिपूजन आज विधायक मालिनी गौड़ ने किया जिससे सभी रहवासियों में खुशी देखने को मिली यह पूरा निर्माण कार्य कुल तीन करोड़ पचास लाख की लागत से किया जाएगा ।।
