अनुसूचित जनजातियों की सूची से धर्मांतरित लोगों को बाहर करने की मांग को लेकर 8 मई को महारैली
इंदौर : जनजाति सुरक्षा मंच ने धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करने की मांग की है। इस मांग को लेकर रविवार 8 मई को लालबाग पैलेस में परिसर में महारैली का आयोजन किया जा रहा है।
इंदौर : जनजाति सुरक्षा मंच ने धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करने की मांग की है। इस मांग को लेकर रविवार 8 मई को लालबाग पैलेस में परिसर में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनजातियों के 20 हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे।
धर्मांतरित लोग ले रहें दोहरा लाभ।
जनजाति सुरक्षा मंच मप्र के प्रदेश संयोजक कैलाश निनामा और जिला संयोजक मनीष ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनजाति समुदाय के जिन लोगों ने अपना मूल धर्म और संस्कृति का त्याग कर विदेशी धर्म और संस्कृति को अपना लिया है, वे जनजाति को संविधान प्रदत्त लाभ तो उठा ही रहे हैं, स्वयं को अल्पसंख्यक बताकर उससे जुड़ी सुविधाओं का भी लाभ उठा रहे हैं। इससे मूल जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। उनका हक मारा जा रहा है।
कानून की विसंगति दूर करें सरकार।
श्री निनामा ने कहा 1950 में तत्कालीन राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से संविधान के अनुच्छेद 341 व 342 के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों की सूची जारी की थी। इन सूचियों के आधार पर ही इन वर्गों के लिए सरकारों ने हितकारी प्रावधान लागू किए हैं। इसमें विसंगति यह है कि अनुच्छेद 341 में अनुसूचित जाति की सूची में धर्मांतरित लोगों को शामिल नहीं किया गया पर अनुच्छेद 342 के तहत अनुसूचित जनजातियों की सूची से धर्मांतरितों को बाहर नहीं रखा गया। इसके चलते धर्मांतरित लोग बरसों से दोहरी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।
1970 में पेश हुआ था निजी बिल।
कैलाश निनामा ने बताया कि 1970 में तत्कालीन सांसद डॉ कार्तिक बाबू उराव ने इस संवैधानिक विसंगति को दूर करने के लिए निजी विधेयक संसद में पेश किया था पर लोकसभा भंग होने से वह बिल खटाई में पड़ गया। उसके बाद से ही था मामला लंबित है। निनामा ने कहा कि जनजाति सुरक्षा मंच ने 20 लाख हस्ताक्षरित ज्ञापन 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति को सौंपकर उनसे आग्रह किया था की वे अनुसूचित जनजातियों की सूची में निहित विसंगति को दूर कर धर्मांतरित लोगों को उससे बाहर करें। इसके अलावा 400 से अधिक सांसदों से भी इस बारे में संपर्क किया गया था।
श्री निनामा के मुताबिक जनजाति सुरक्षा मंच, धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करने की अपनी मांग को लेकर सड़क से संसद तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले