
? थाना थाटीपुर क्षेत्र में आठ दुकान स्थित कबाड़ी की दुकान के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की आई-20 कार में मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था।
? पुलिस टीम को 01 आइफोन मोबाइल, 1500/- रूपये नगद तथा एक आई-20 कार कुल मशरूका 10 लाख 21 हजार से अधिक का जप्त किया गया।
? सटोरिए द्वारा 99हब वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खिलाया जा रहा था।
ग्वालियर 06.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 05.05.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्र स्थित आठ दुकान, दर्पण कालोनी के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की आई20 कार में मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की टीम की संयुक्त टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान आठ दुकान स्थित कबाड़ी की दुकान के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को कबाड़ी की दुकान के पास के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की आई20 कार में मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखा, पुलिस टीम को देखकर उसने कार लेकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 1500/- रूपये नगद व एक आईफोन-7 मोबाइल मिला। पकड़े गये सटोरिए का मोबाइल चैक करने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से वह आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिए से मिले मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताव भी मिला है। उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप.क्र. 298/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
बरामद मशरूका:- एक आईफोन-7 मोबाइल कीमती 20 हजार रूपये, 1500/-रूपये नगद तथा एक सफेद रंग की आई20 कार कीमती 10 लाख रूपये कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 10 लाख 21 हजार 500 रूपयेे।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी क्राईम ब्रांच टीम- म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, प्र.आर. भगवती सोलंकी, आर. नरवीर राणा, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, प्रदीप यादव तथा थाना थाटीपुर टीमः-उनि बृहृमानंद शर्मा, प्र.आरक्षक मानसिंह, आरक्षक दुर्गेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

