देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

राजस्थान के निंबाहेड़ा में पकड़े गए आतंकियों का MP कनेक्शन: जांच करने रतलाम पहुंची 20 सदस्यीय NIA की टीम

रतलाम।

Abhishek Raghuvanshi5 मई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम पहुंची है, जोकि अधिकारियों के साथ 20 सदस्यों की टीम मामले की गहनता से जांच करेगी. राजस्थान के निंबाहेड़ा में विस्फोटक के साथ पकड़े गए आतंकियों के रतलाम कनेक्शन को देखते हुए मामले में जांच के लिए एनआईए की टीम रतलाम आई है एनआईए की टीम पूरे आतंकी नेटवर्क की पड़ताल के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी जुटा रही है.

सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे आतंकी: राजस्थान की निंबाहेड़ा पुलिस ने कार चैकिंग के दौरान रतलाम निवासी जुबेर, अल्तमस और सैफुल्ला को विस्फोटक और बम बनाने की सामग्री के साथ पकड़ा था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आतंकी जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे. पकड़े गए सभी आतंकियों के रतलाम निवासी होने की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्थान एटीएस, एमपी एटीएस और रतलाम पुलिस ने मास्टर माइंड सरगना इमरान सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं एटीएस की टीम ने इमरान के घर और फार्म हाउस से संदेहास्पद सामग्री भी बरामद की थी, अब इसी मामले में जांच के लिए एनआईए की टीम रतलाम पहुंची है.

ये विस्फोटक और अन्य सामान हुआ बरामद: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन से जुड़े हुए सदस्यों से मध्य प्रदेश के नंबर की एक बोलेरो कार बरामद की गई है. इसके साथ ही दो पारदर्शी थैलियों में सिल्वर रंग के 6 किलो विस्फोटक पदार्थ और दो पारदर्शी थैलियों में सलेटी दानेदार 6 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है. आरोपियों से कुल 12 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है. इसके साथ ही 3 आरपेट घड़ी और 3 ड्यूरसेल बैटरी बरामद की गई है. इसके अतिरिक्त 3 कनेक्टर वायर, एक प्लास्टिक की शीशी में 6 छोटे बल्ब बरामद किए गए हैं. इन तमाम वस्तुओं का प्रयोग घातक विस्फोटक बनाने में किया जाता है.

मामले में अब तक राजस्थान और रतलाम से आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि तीन आरोपी फरार हैं. रतलाम जिला प्रशासन ने आतंकी साजिश में शामिल अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की थी. संभावना है कि एनआईए की टीम की जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑