
✓आदतन शातिर बदमाश रात में घरों में घुसकर देता था नकबजनी की वारदातों को अंजाम।
✓थाना लसूडिया के नकबजनी के 02 प्रकरणों में फरार था शातिर आरोपी।
✓आरोपी ने लसूडिया क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में दिनांक 22.01.2022 एवं स्कीम नं 114 पार्ट–01 में दिनांक 22.03.2022 की रात्रि में घर में घुसकर नकबजनी की घटना को अंजाम देना किया स्वीकार।
✓आरोपी के कब्जे से 01 चांदी का ब्रेसलेट,01 माइकल फोसिल कंपनी की महंगी घड़ी, 01 अंगूठी का नग एवं 01 लाख रुपए नगद एवं अन्य मशरूका बरामद ।
✓आरोपी के विरुद्ध लड़ाई झगड़े, जान से मरने की धमकी, जुआ एक्ट, चोरी–नकबजनी, जहरीली अवैध शराब तस्करी, हत्या का प्रयास,आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर 11 अपराध पहले से पंजीबद्ध है।
इंदौर – दिनांक 03 मई 2022- श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में संपत्ति संबंधी वारदातों, चोरी तथा नकबजनी संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिगंणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को निर्देशित किया गया ।
इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना लसूडिया के अपराध क्रमांक 109/22 धारा 457,380 एवं अपराध क्रमांक 428/22 धारा 457,380 के दो प्रकरण में फरार आरोपी शहर में घूम रहा है जिसे मुखबिर सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना लसूडिया के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में आरोपी बाबू उर्फ अब्दुल करीम पिता रऊफ निवासी– 33 अर्जुन पलटन,जिंसी हाट मैदान के पास, मल्हारगंज, इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी से विस्तृत पूछताछ करते आरोपी के द्वारा लसूडिया क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में दिनांक 22.01.2022 को फरियादी के घर रात्रि में घुसकर अलमारी से नकबजनी करना तथा एक अन्य वारदात में लसूडिया क्षेत्र के स्कीम नं 114 पार्ट–01 में दिनांक 22.03.2022 की रात्रि में बाथरूम में लगी खिड़की से घर के अंदर घुसकर नकबजनी की घटना करना स्वीकार किया।
आरोपी से शहर में की गई अन्य वारदातो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
आरोपी बाबू उर्फ अब्दुल के 01 चांदी का ब्रेसलेट,01 माइकल फोसिल कंपनी की महंगी घड़ी,01अंगूठी का नग, 01 लाख रुपए नगद एवं अन्य मशरूका बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना लसूडिया में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

