एमजी रोड थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां ऊपर छत पर पानी की टंकी देखने चढ़ा 13 वर्षीय बच्चा अचानक से गिर पड़ा जिसमें उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र का है यहां का मेवाती मोहल्ला में रहने वाला तोहिद मंसूरी अपने घर पर बनी छत पर पानी की टंकी देखने के लिए चढ़ा था उसी दौरान उसका पेड़ प्लास्टिक की चद्दर पर आ गया जिसमें उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है।
