इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा, कांच मंदिर, इतवारिया बाजार क्षेत्र में सुगम यातायात के लिए कार्रवाई
बड़ा गणपति क्षेत्र में 19 वाहनों के चालान बनाकर चालकों से वसूला 9500 रुपये जुर्माना, क्षेत्र के दुकानदारों को भी दी समझाइश। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बड़ा गणपति क्षेत्र में 19 वाहन चालकों के चालान बनाए गए।

बड़ा गणपति क्षेत्र में 19 वाहनों के चालान बनाकर चालकों से वसूला 9500 रुपये जुर्माना, क्षेत्र के दुकानदारों को भी दी समझाइश।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बड़ा गणपति क्षेत्र में 19 वाहन चालकों के चालान बनाए गए। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन महेशचंद जैन को जिम्मेदार नागरिकों ने कांच मंदिर एवं इतवारिया बाजार क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग से रहवासियों को होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया था। इस पर डीसीपी यातायात प्रबंधन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त अजित सिंह चौहान (यातायात जोन -1) को उक्त स्थान पर सुगम यातायात के लिए निर्देशित किया गया था।
बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त अजित सिंह चौहान के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम 1 के प्रभारी सूबेदार चन्द्रेश मरावी टीम सदस्य एएसआइ वालिया थंदार, प्रधान आरक्षक किशोर, आरक्षक रामकुमार, आरक्षक संजय, महिला आरक्षक मालती, महिला आरक्षक आरती ने कांच मंदिर इतवारिया बाजार क्षेत्र में यातायात प्रबंधन का कार्य किया। सड़क के दोनों ओर खड़े अव्यवस्थित वाहनों को माइक से अनाउंस कर हटवाया गया। साथ ही दुकानों/प्रतिष्ठानों के संचालकों से नो-पार्किंग में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नही करने की अपील की गई। बड़ा गणपति चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करवाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 19 चालान बनाकर 9500 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
तेज गति पर 34 वाहनों के बनाए चालान –
वहीं पुलिस उपायुक्त जैन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात प्रबंधन के साथ-साथ अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन कर तेज/लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर इंटरसेप्टर व्हीकल से प्रभावी कार्रवाई करें। बुधवार को क्यूआरटी-टीम 5 के प्रभारी सूबेदार कुलदीप सिंह परिहार व टीम ने इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ सुपर कारिडोर रोड पर अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान 34 वाहनों के विरुद्ध चालान बनाकर समन शुल्क राशि 28,500 रुपये वसूली गई। यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा शहर के अन्य क्षेत्रों में इस तरह की आकस्मिक चेकिंग निरंतर की जाएगी। यातायात का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 7 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले