डॉ. अम्बेडकर नगरी महू में 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पूर्ण श्रृद्धा और आस्था के साथ मनायी जायेगी
आने वाले श्रद्धालुओं की मेहमानों की तरह आवभगत करने की व्यवस्थाश्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये श्रद्धालुओं और भंतों के आने का सिलसिला शुरु संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उनके जन्म स्थान अंबेडकर नगर महू में पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ से मनाई जाएगी।

- आने वाले श्रद्धालुओं की मेहमानों की तरह आवभगत करने की व्यवस्था
- श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये श्रद्धालुओं और भंतों के आने का सिलसिला शुरु
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उनके जन्म स्थान अंबेडकर नगर महू में पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ से मनाई जाएगी। मुख्य कार्यक्रम 14 अप्रैल को आयोजित होगा। श्रद्धालुओं और भंतो के आगमन का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जन्म स्थली पर बने भव्य स्मारक को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है। स्मारक पर नयनाभिराम,आकर्षक, रंग बिरंगी विद्युत साज-सज्जा की गई है। आने वाले श्रद्धालुओं और भंतो की आवभगत के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार माकूल इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं और भंतो की आवभगत मेहमानों की तरह करने की व्यवस्था रखी गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे इंतजाम किए जायें कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर को श्रृद्धासुमन अर्पित करने का 14 अप्रैल को कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में पूरा प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं में जुट गया है। तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। उल्लेखनीय है कि बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए मध्यप्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। इन श्रद्धालुओं के ठहरने,भोजन, पेयजल आदि के समुचित इंतजाम किए गए हैं। अंबेडकर नगर महू में विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के निशुल्क भोजन के लिए विभिन्न स्थानों पर काउंटर बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन के रूप में उन्हें सब्जी, पूरी,नुक्ति,लौंजी, खिचड़ी, तली मिर्च आदि उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। ठहरने के अलावा शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था भी रखी गई है। शहर के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और अनेक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले