इंदौर पुलिस फरार इनामी आरोपियों की एक ऐसी सूची तैयार की है जिसको लेकर जल्द ही अभियान के रूप में इन आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है जहां 100 से भी अधिक ऐसे अपराधी है जो पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिसको लेकर एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फरार चल रहा है अपराधियों को लेकर पुलिस ने एक नई टीम का गठन किया है ऐसे में पुलिस जल्द ही ऐसे इनामी आरोपियों पर नकेल कसने वाली है जो लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर है ऐसे में चाहे भूमाफिया हो फिर शराब माफिया या फिर संगठित गिरोह चलाने वाले आरोपि ऐसे में लगभग 100 से भी अधिक लोगों की सूची तैयार कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जहां पुलिस सीडीआर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है वहीं दूसरी और ऐसे आरोपियों को फरारी के दौरान मदद करने वालों पर भी नकेल कसी जाएगी ऐसे में चंदन नगर आजाद नगर भंवरकुआं विजय नगर सहित लगभग 36 थानों में 100 से भी अधिक अपराधियों की सूची पुलिस ने तैयार कर ली है जहां न्यायालय में आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर इन आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
