कैपिटल हिल मामले में ट्रम्प के खिलाफ फैसला:अदालत ने कहा- ट्रम्प ने हार को उलटने के लिए गुंडागर्दी की; इसके लिए वाइस प्रेसिडेंट पर दबाव डाला
कैपिटल हिल हिंसा मामले में अमेरिकी अदालत ने सोमवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ फैसला सुनाया।
कैपिटल हिल हिंसा मामले में अमेरिकी अदालत ने सोमवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ फैसला सुनाया। डिस्ट्रिक्ट जज डेविड कार्टर ने 6 जनवरी, 2021 के कैपिटल हिल हमले की जांच कर रही कांग्रेस कमेटी की ओर जारी किए गए समन से जुड़े फैसले में ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाया।
अदालत ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कांग्रेस में बाधा डालने और अपनी चुनावी हार को उलटने के लिए अपने वाइस प्रेसिडेंट माइक पेंस पर दबाव डाला। ऐसा करके उन्होंने गुंडागर्दी की। ट्रम्प को शायद पता था कि चुनावी धोखाधड़ी के उनके आरोप निराधार थे, और इसलिए यह साजिश गैरकानूनी थी।
कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को बाधित करने का प्रयास
जज ने कहा कि ट्रम्प 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट्स को पलटने की कोशिशों में शामिल थे। हालांकि, उनके आपराधिक कामों में शामिल होने की ज्यादा संभावना नहीं है। कार्टर ने 44 पन्नों के एक फैसले में कहा- सबूतों के आधार पर अदालत ने इस बात की अधिक संभावना पाई है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को बाधित करने का प्रयास किया।
जज कार्टर ने कहा कि ट्रम्प ने बार-बार पेंस से चुनाव लड़ने वाले राज्यों से इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों को बाहर करने को कहा था। तत्कालीन उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने दबाव का विरोध किया और कैपिटल हिल में ट्रम्प समर्थकों को उकसाने के बावजूद कांग्रेस ने बाइडेन को विजेता घोषित किया।
अब आगे क्या होगा ?
संभावना है कि जांच पैनल अमेरिकी न्याय विभाग से ट्रम्प पर आरोप लगाने के लिए कह सकता है। कार्टर और पैनल दोनों के पास ट्रम्प के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाने की शक्ति नहीं है। जज के फैसले से अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड पर कैपिटल हिंसा को लेकर ट्रम्प के खिलाफ आरोप लगाने का दबाव बढ़ सकता है। फेडरल लॉ के उल्लंघन के लिए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड इस पर फैसला लेंगे।
हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई थी
राष्ट्रपति ट्रम्प शायद जानते थे कि काउंटिंग को बाधित करने की योजना गलत थी। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई थी। 6 जनवरी को हुई हिंसा के पहले ट्रम्प ने अपने हजारों समर्थकों को संबोधित किया था और इलेक्शन को फ्रॉड बताया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने संसद पर हमला बोल दिया था।
कार्टर ने फैसले में लिखा- कैपिटल दंगा तब हुआ जब तत्कालीन उपराष्ट्रपति माइक पेंस और कांग्रेस के दोनों सदनों के सदस्य बाइडेन को चुनाव विजेता के तौर पर प्रमाणित करने के लिए बैठक कर रहे थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
