
आज इंदौर के वार्ड क्र.13 स्तिथ माता मंदिर उद्यान स्कीम न.51 पर वार्ड की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती चन्दा सुरेन्द्र बाजपेयी के नेतृत्व में भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया।

जिसमे वार्ड की हजारों माताओ बहनो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर फाग उत्सव का आनन्द लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व सांसद व पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री मति चंदा सुरेंद्र वाजपेयी ने किया।

फाग उत्सव में प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में क्षेत्र के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,श्रीमति शुभांगिनी मोघे,अशोक चौहान(चांदू)महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा जी मिश्रा,पूर्व पार्षद श्रीमती ज्योति तोमर,मंडल अध्यक्ष गगन यादव , सुनीता गुरंग, गोविंद सिंह पवार,मनोज तिवारी,अन्ना सिंघारे, ठाकुर दास वर्मा ,अमित शुक्ला (बंटू)करण भाटी एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्तिथ थे कार्यक्रम का संचालन राहुल लाम्भाते, एवं अंत में आभार पूर्व भाजपा नगर मंत्री सुरेंद्र बाजपेई द्वारा किया गया





