आज रघुवंशी जानकी महिला , इंदौर की प्रवक्ता माधुरी रघुवंशी ने बताया क्लब का पहला फाग उत्सव रेसिडेंसी क्लब में मनाया गया। जिसमें सुधा जी ने गणेश वंदना गाकर कर शुरुआत की। रंग और गुलाल के साथ फूलों की होली मनाई गई।

क्लब की सदस्यों द्वारा ढोलक पर राधा कृष्ण के गानों पर नृत्य किया,,, होली के गेम खेलें ,, क्लब की अनीता रघुवंशी ने बताया भारतीय संस्कृति के अनुसार ही हर त्यौहार महिला क्लब द्वारा मनाए जाएंगे हर महीने इस क्लब में ऐसा प्रस्ताव दिया, सबने सुधा जी का धन्यवाद किया, इस नए क्लब की शुरुआत करने के लिए ,, तथा सब को एक सूत्र में बांधने के लिए,,, आज के प्रोग्राम की होस्ट वर्षा और बंदना थी,,,तथा मधुलिका और ममता रघुवंशी ने होली के गाने गाकर आयोजन का समां बांधा

