अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांसद शंकर लालवानी की अद्भुत पहल, गांवों में काम करने वाली महिलाओं को दिया ग्रामीण गौरव सम्मान
ग्रामीण महिलाओं के लिए सम्मान समारोहग्रामीण स्टार्टअप का हुआ सम्मानअपनी तरह का ये अनूठा प्रयास9 महिलाओं को किया गया सम्मानित इंदौर सांसद शंकर लालवानी नवाचार के लिए जाने जाते हैं और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके सरंक्षण वाली संस्था 'लोक संस्कृति मंच' द्वारा एक अनूठे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
- ग्रामीण महिलाओं के लिए सम्मान समारोह
- ग्रामीण स्टार्टअप का हुआ सम्मान
- अपनी तरह का ये अनूठा प्रयास
- 9 महिलाओं को किया गया सम्मानित
इंदौर सांसद शंकर लालवानी नवाचार के लिए जाने जाते हैं और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके सरंक्षण वाली संस्था ‘लोक संस्कृति मंच’ द्वारा एक अनूठे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोक संस्कृति मंच ने ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं का अभिनंदन कर उन्हें ग्रामीण गौरव पुरस्कार ‘नारी कौशल सम्मान’ और ‘गौधन सम्मान’ कैटेगरी में दिए गए।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आमतौर पर शहर की महिलाओं को सम्मानित करने वाले कई आयोजन होते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं और ग्रामीण स्टार्टअप्स के लिए ये पहला आयोजन था।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि गांवों में महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं, गांवों में महिलाएं स्टार्टअप शुरू कर रही है। इसके लिए मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री मा.श्री शिवराज सिंह चौहान जी को धन्यवाद देता हूं। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से बहनें आत्मनिर्भर बन रही है। लोक संस्कृति मंच का प्रयास इन्हीं माताओं-बहनों के अथक प्रयासों का सम्मान करना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री भूरी बाई ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि नारी अगर ठान ले तो अंसभव कुछ भी नहीं है।
वहीं कार्यक्रम की विशेष अतिथि निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने महिलाओं की शिक्षा पर ज़ोर देते हुए कहा कि बच्चियों को ज़रूर पढ़ाना चाहिए।
लोक संस्कृति मंच आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण केंद्र की संचालिका एकता मेहता ने बताया कि ग्रामीण गौरव सम्मान के लिए 80 से ज़्यादा एंट्रीज आई थी जिसमें से जूरी ने 9 बहनों को पुरस्कार के लिए चुना है।
जूरी सदस्यों में डॉ छाया मिश्र, डॉ मनीषा गौर और डॉ दीपा व्यास शामिल थीं।
इनमें 4 महिलाओं को गौधन सम्मान, 4 महिलाओं को नारी कौशल सम्मान और 1 महिला को विशेष रुप से जीवदया पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम में कंचन गिदवानी, चंद्रिका कुभभानी, ज्योति तोमर, रितेष पिपलिया, सुनैना बियाणी, किरण सूर्यवंशी, रचना छापेकर, पूजा मंडोवरा, दीपक लवंगड़े, सतीश शर्मा, विशाल गिदवानी, धर्मेश जागीरदार, नीलेश उपाध्याय, कमल गोस्वामी, मोहन जी राठौड़, संकल्प वर्मा आदि की प्रमुख भूमिका रही।
अवॉर्ड पाने वाली महिलाएं –
- अंगूरबाला धाकड़, गौधन सम्मान
- रीटा प्रधान, गौधन सम्मान
- डॉ सुनंदा यादव, गौधन सम्मान
- रानी शर्मा, गौधन सम्मान
- संतोष बाई, नारी कौशल
- अनिता तंवर, नारी कौशल
- कला बाई, नारी कौशल
- मीना यादव, नारी कौशल
- सुषमा पटेल, जीवदया पुरस्कार

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले

