सद्गुरु देव भगवान श्री जयकरणदास जी भक्तमाली परमहंस जी महाराज के पावन संकल्प श्री चौबीस अवतार मंदिर महातीर्थ में शिवजी के ग्यारह रुद्र अवतार मंदिर निर्माण के निमित्त शिव महापुराण कथा पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के मुखारविन्द से चौबीस अवतार मंदिर प्रांगण में दिनांक 9 मार्च से 15 मार्च तक श्याम 4 से 7 तक होने जा रही है। उक्त कार्यक्रम को लेकर मंदिर ट्रस्ट युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है।
बताया जा रहा है कि इस आयोजन में प्रतिदिन तीन से साढे तीन लाख जनसंख्या आने की संभावना है। श्री चौबीस अवतार मंदिर प्रांगण में 250 फीट चौड़ा और 1250 फिट लंबा पांडाल बनाया जा रहा है इसमें एक साथ दो लाख लोग बैठ सकेंगे।
जानकारों का कहना है कि देपालपुर के इतिहास में यह आयोजन भव्य होने जा रहा है, इन संभावना के कयास के मद्देनजर देपालपुर प्रशासन ने भी कमर कस ली और ग्राउंड जीरो पर उतरकर यातायात, पार्किंग की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए भ्रमण किया गया।
देपालपुर में निवासरत सर्वभौम हिंदू समाज के घरों में अतिथियों को आगमन के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। इस कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता व डीआईजी चन्द्रशेखर सोलंकी के नेतृत्व में इंदौर ग्रामीण, धार, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा व बुरहानपुर जिलें से लगभग 500 – 600 की संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। जिलेभर के कोटवार को ड्यूटी पर लगाया जाएगा और नगर सुरक्षा समिति भी तैनात रहेगी।
इसी कड़ी में 24 अवतार मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज पटेल ने देपालपुर नगर के दानदाता शंकर दादू राठौर का आभार व्यक्त किया और कहां की आपने जिस प्रकार से भगवान शिव के 11 रुद्र अवतार मंदिर के निमित्त एक शिव मंदिर अपनी पुत्रवधू की स्मृति में बनाने का जो निर्णय लिया है आप उसके लिए बधाई पात्र हैं और सभी दानदाताओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

