कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर व तुलसी सिलावट ने बहुप्रतीक्षित गोकल्या कुंड सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया
मंत्री द्वय श्री सिलावट तथा सुश्री ठाकुर ने बहुप्रतीक्षित गोकल्या कुण्ड सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया सिंचाई परियोजना का नामकरण माता शबरी के नाम से होगा- जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट सिंचाई परियोजना से आएगी किसानों के जीवन में नई खुशहाली-पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर तथा जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज महू क्षेत्र में सिंचाई के लिए बड़ी सौगात दी।
मंत्री द्वय श्री सिलावट तथा सुश्री ठाकुर ने बहुप्रतीक्षित गोकल्या कुण्ड सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया
सिंचाई परियोजना का नामकरण माता शबरी के नाम से होगा- जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट
सिंचाई परियोजना से आएगी किसानों के जीवन में नई खुशहाली-पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर तथा जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज महू क्षेत्र में सिंचाई के लिए बड़ी सौगात दी। उन्होंने महू विधानसभा क्षेत्र के गोकल्या कुण्ड में 333 लाख रुपये लागत की बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने नाच-गाकर तथा कलश यात्रा निकाल कर उत्सव मनाया और शासन का आभार व्यक्त किया।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के विकास में अनुसूचित जनजाति के लोगों की अहम भूमिका है। इस वर्ग का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस वर्ग के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखें। श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। श्री सिलावट ने ग्रामीणों से कहा कि वे जल का संरक्षण करें। जल को बचाएं। जल है तो जीवन है। उन्होंने गोकल्या कुण्ड की सिंचाई परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 333 लाख रुपए की है। इससे 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। योजना के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति के 180 कृषक परिवारों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रति वर्ष वे तीन फसल ले सकेंगे। कृषि उत्पादन बढ़ेगा। किसानों की आर्थिक उन्नति होगी। उन्होंने कहा कि गोकल्या कुण्ड तालाब सिंचाई योजना का नामकरण माता शबरी के नाम पर किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बेका गांव में तथा आसपास के गांवों के लिए 12 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत की सिंचाई परियोजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके लिए जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पानी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से धरती मां की प्यास बुझेगी। जब धरती में पर्याप्त पानी रहेगा तो किसानों के जीवन में भी खुशहाली आएगी। उन्होंने किसानों का आव्हान किया कि वे रासायनिक खादों का संतुलित उपयोग करें। जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को अपनाएं। उन्होंने ग्रामीणों को 3000 पौधे लगाए जाने का संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकरण भाभर तथा श्री ओमप्रकाश परसावदिया ने भी संबोधित किया। उक्त वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस परियोजना के शिलान्यास से पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री भेरूलाल पाटीदार का सपना साकार हुआ है।
इस सिंचाई परियोजना के शिलान्यास समारोह को ग्रामीणों ने उत्सवी रूप प्रदान किया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अतिथियों का स्वागत किया। ग्रामीण महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
