कनाडा में ट्रक ड्राइवर्स पर सख्ती:प्रदर्शनकारियों के अकाउंट फ्रीज करेगी सरकार, PM जस्टिन ट्रूडो ने लागू किया इमरजेंसी एक्ट
कनाडा की सरकार ने वैक्सीनेशन को अनिवार्य कर दिया है।
कनाडा की सरकार ने वैक्सीनेशन को अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ ट्रक ड्राइवर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे मजबूर होकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रदर्शनकारियों पर नकेल कसने के लिए पहले ही इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के बैंक खातों को भी फ्रीज किया जाएगा। कनाडा में 50 वर्षों में पहली बार इमरजेंसी एक्ट लागू हुआ है।
ट्रूडो ने कहा कि सरकार ने जो कदम उठाए हैं उसका दायरा समय-सीमित, उचित और आनुपातिक होगा. इमरजेंसी के दौरान सेना को तैनात नहीं किया जाएगा, लेकिन अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने और उनके ट्रकों को जब्त करने के लिए ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे, इसके साथ ही विरोध प्रदर्शन की फंडिंग को बैन किया जाएगा। बैंक बिना अदालत के आदेश के ही प्रदर्शनकारियों के पर्सनल एकाउंट फ्रीज कर सकेंगे।
इमरजेंसी से सरकार को मिलेंगे ज्यादा अधिकार
पीएम ट्रूडो ने कहा यह कनाडाई लोगों को सुरक्षित रखने, लोगों की नौकरियों की रक्षा करने के लिए है। उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को कैद करने या उन पर जुर्माना लगाने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के लिए अधिक उपकरण दिए जाएंगे। ट्रूडो ने कहा कि कानून अस्थायी रूप से और अत्यधिक विशिष्ट तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आपातकाल संघीय सरकार को अगले 30 दिनों तक ‘विशेष अस्थायी उपाय’ करने का अधिकार देगा।
व्हीकल इंश्योरेंस भी होंगे सस्पेंड
उप-प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि बैंक, अदालत के आदेश की आवश्यकता के बिना विरोध से जुड़े किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत खातों को फ्रीज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल किसी व्यक्ति का वाहन बीमा भी निलंबित किया जा सकता है।
क्यों हो रहा प्रदर्शन
दरअसल कोविड 19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए कनाडा की सरकार ने आदेश दिया है अमेरिका-कनाडा सीमा पर ट्रक ड्राइवरों का कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाना अनिवार्य रहेगा, तभी वह सीमा पार कर कनाडा में प्रवेश कर सकेंगे। कनाडा के ट्रक ड्राइवर्स इस मैनडेट का विरोध कर रहे हैं, जिसके बाद हजारों ट्रक ड्राइवरों ने ‘फ्रीडम कॉन्वॉय’ नाम का विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।
29 जनवरी से शुरू हुआ था प्रदर्शन
यूएस-कनाडाई सीमा पार करते समय टीके की अनिवार्यता से नाराज ट्रक ड्राइवरों ने विरोध के रूप में प्रदर्शन शुरू किए, जो COVID-19 स्वास्थ्य प्रतिबंधों और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध-प्रदर्शनों में बदल गए। सरकार द्वारा वैक्सीनेशन अनिवार्य करने के विरोध में प्रदर्शनकारी 29 जनवरी को राजधानी पहुंचे थे। उन्होंने शहर की सड़कों के बीच पर अपने ट्रक खड़े कर दिए और टेंट और अस्थायी शेल्टर बना लिए। इसके बाद शहर के अधिकारियों में घबराहट और निवासियों में निराशा उत्पन्न हो गई, जिससे राजधानी में अराजकता की स्थिति बन गई थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleबकॉयज़, क्रिमसन टाइड और वुल्वेरिन्स को जोड़ने वाला क्या है? सैटरडे क्विज़ 8 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 15 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 16 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 18 मिनट पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले


