देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

पेन्सिलवेनिया में 58 साल बाद खुला रेप-कत्ल का राज:अफसोस बच्ची के​​​​​​​ कातिल को भगवान सजा दे चुका था; 20 साल के स्टूडेंट ने जांच को अंजाम तक पहुंचाया

आए दिन रेप और मर्डर के केस सामने आते हैं। ज्यादातर मामलों में पुलिस और कानून गुनहगार दरिंदों को जेल की सलाखों या फांसी के तख्ते तक पहुंचा देते हैं। लेकिन, कई मामले ऐसे भी होते हैं जो साल-हा-साल अनसुलझे रहते हैं।

Abhishek Raghuvanshi14 फरवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आए दिन रेप और मर्डर के केस सामने आते हैं। ज्यादातर मामलों में पुलिस और कानून गुनहगार दरिंदों को जेल की सलाखों या फांसी के तख्ते तक पहुंचा देते हैं। लेकिन, कई मामले ऐसे भी होते हैं जो साल-हा-साल अनसुलझे रहते हैं। और फिर एक दिन जैसे कोई चमत्कार होता है और दशकों चला केस सॉल्व हो जाता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के पेन्सिलवेनिया से सामने आया है।

18 मार्च 1964 को 9 साल की एक बच्ची घर से अपने टीचर के लिए गिफ्ट लेकर स्कूल के लिए निकलती है। कुछ घंटे बाद उसकी लाश गड्ढे में मिलती है। शुरुआती जांच में ही साफ हो जाता है कि बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या की गई है। फिर शुरू होती है तफ्तीश। न जाने कितने इन्वेस्टिगेशन अफसर रिटायर हो जाते हैं, कई तो अब इस दुनिया में भी नहीं रहे। लेकिन मामले की गुत्थी नहीं सुलझ पाती है।

तस्वीरों में खबर7 फोटो

करीब 60 साल बाद अब केस सॉल्व हुआ है। दरिंदा सामने आ चुका है, लेकिन…? चलिए पूरी कहानी को सिलसिलेवार और गहराई में जाकर समझते हैं।

58 साल पुरानी दर्दनाक कहानी
पेन्सिलवेनिया का एक शहर, नाम है हेजलटोन। 18 मार्च 1964 की एक सुबह। 9 साल की मारिस शिवेरेला सुबह करीब 8 बजे अपनी टीचर के लिए गिफ्ट लेकर उछलती-कूदती घर से निकलती है। चंद घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक गड्ढे में मिलता है। पुलिस मौके पर पहुंचती है। शव का पोस्टमॉर्टम होता है और ये साफ हो जाता है कि मारिस के साथ पहले रेप हुआ और फिर बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया गया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह कि इस मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला हैवान कौन है? कौन है जिसने इस वारदात को अंजाम दिया? पुलिस की जांच शुरू होती है और एक-दो नहीं पूरे 58 साल जारी रहती है।

पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कालित का नाम
लोग मारिसा को भी शायद भूल चुके होंगे, लेकिन पुलिस नहीं भूली। इन्वेस्टिगेशन अफसर आते-जाते रहे, लेकिन तफ्तीश जारी रही। फाइल बंद नहीं हुई। आखिरकार यह केस सॉल्व हुआ और पुलिस ने पिछले हफ्ते एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रेपिस्ट और मर्डरर का नाम सबके सामने रखा।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो तमाम पुलिस अफसर मौजूद थे, जो कभी न कभी- कहीं न कहीं और किसी न किसी तौर पर इस केस की जांच से जुड़े थे। पुलिस ने पूरे मामले की तहें खोलते हुए बताया कि क्या हुआ, कैसे हुआ। चलिए आगे बढ़ते हैं…

पहले कातिल -रेपिस्ट को जानिए
पुलिस के मुताबिक- कातिल और रेपिस्ट का नाम जेम्स पॉल फोर्टे था। जी हां था, है नहीं। क्योंकि वो 1980 में ही हार्टअटैक से मर चुका था। उस पर दो केस और भी थे। एक शख्स से मारपीट और एक महिला से बदसलूकी का। वारदात के वक्त उसकी उम्र 20 साल थी।

पेन्सिलवेनिया पुलिस के चीफ डेवन ब्रूटोस्की कहते हैं- ‘हमारे राज्य में पुलिस विभाग 1905 में बना। आपका इल्जाम दुरुस्त है कि हमने एक केस को सॉल्व करने में अपने इतिहास का आधा वक्त यानी करीब 60 साल लगा दिए।’

2019 तक इन्वेस्टिगेशन करती रही पुलिस
जिस गड्ढे में मारिस का शव मिला था, वहीं उसकी जैकेट भी बरामद हुई थी। इस पर कुछ निशान थे। 2007 में इसकी फिर जांच की गई और फिर DNA प्रोफाइल तैयार किया गया। लेकिन, इस DNA का कोई रिटर्न मैच नहीं मिला। यानी किसी अपराधी या संदिग्ध से इसका मिलान नहीं हो सका। पुलिस ने हार नहीं मानी और हर महीने DNA डेटा खंगालने लगी।

पुलिस ने उस दौर के तमाम मुजरिमों और संदिग्धों के रिकॉर्ड खंगाले। तब से अब तक की सभी फोरेंसिक और इन्वेस्टिगेशन टेक्नीक्स की मदद ली, लेकिन कातिल हाथ नहीं आया। बहरहाल, 2019 तक यह कवायद जारी रही। पुलिस ने DNA डेटाबेस में 6th कजिन को तक खोजा। इसके बाद एक स्टूडेंट की मदद से केस सुलझ सका।

DNA सेट काम आया
पुलिस की जांच का कोई नतीजा नहीं निकल रहा था, तभी 2019 में एक 20 साल का जीनेलॉजिकल स्टूडेंट एरिक हुबर्ट सामने आया। उसने पुलिस से संपर्क किया और कहा कि वो इस केस को सुलझाने में मदद करना चाहते हैं। उस वक्त एरिक की उम्र 18 साल थी।

उसने उस इलाके के लोगों का फैमिली ट्री बनाया और फिर DNA सेट तैयार किए। पुलिस चीफ कहते हैं- ‘एरिक ने फैमिली ट्री और DNA सेट के जरिए एक नाम खोज निकाला। मारिसा की जैकेट से मिले फ्लूइड से इसका मिलान भी हो गया और तब पता लगा कि रेपिस्ट और मर्डरर जेम्स पॉल फोर्टे है। पुलिस के पास उसका रिकॉर्ड मौजूद था। एरिक ने एक नहीं कई केस सुलझाने में हमारी मदद की।’

केस सॉल्व होने के बाद मारिसा की एक रिश्तेदार ने कहा- हम कातिल को सजा दिलाने से ज्यादा यह जानना चाहते थे कि आखिर वो कौन था? हमारी बेटी तो बचपन से नन बनना चाहती थी। उसके साथ ऐसा क्यों हुआ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
↑