दिल्ली-एनसीआर में सुबह छाया रहेगा घना कोहरा, हवा खराब, आज के लिए यलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली में फरवरी के पहले दिन सुबह सड़कों पर कोहरे की चादर देखने को मिली। इस वजह से सुबह 10 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाके कोहरे में लिपटे हुए नजर आए। पालम में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक दर्ज किया गया।
राजधानी दिल्ली में फरवरी के पहले दिन सुबह सड़कों पर कोहरे की चादर देखने को मिली। इस वजह से सुबह 10 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाके कोहरे में लिपटे हुए नजर आए। पालम में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले 24 घंटे में सुबह घने कोहरा छाया रहने के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने की संभावना जताई है। धूप निकलने की वजह से सर्दी से मिली राहत बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 20.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान लुढ़कने और हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण देर सुबह तक सड़कों पर कोहरा छाया रहा।
धूप निकलने से कोहरा छंटना शुरू हुआ और दोपहर में लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि, शाम को हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। हवा में नमी का स्तर 53 से 100 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट के तहत लोगों को मौसम विभाग से मिलने वाली जानकारी को लेकर सतर्क रहने की सलाह है। अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। आगामी तीन और चार फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बारिश की संभावना जताई है। इससे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
बहुत खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सबसे खराब हवा 373 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की रही है। अगले 24 घंटे में हवा की खराब सेहत से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तीन तारीख को बारिश होने की वजह से हवा की गुणवत्ता सुधर सकती है। हालांकि आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 343 दर्ज किया गया जो कि बहुत बुरी दशा को रेखांकित करता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 346 रहा। फरीदाबाद का 298, ग्रेटर नोएडा का 290, गुरुग्राम का 252 और नोएडा का 330 एक्यूआई रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बुधवार तक दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत सुधरने की संभावना नहीं है।
बृहस्पतिवार को बारिश होने की स्थिति में वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। हालांकि, इसके बाद हवा की सेहत फिर से बिगड़ेगी। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 280 व पीएम 2.5 का स्तर 176 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है।
सूर्यास्त का समय: 6:01 बजे
सूर्योदय का समय: 7:08 बजे
अधिकतम तापमान- 21 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- आठ डिग्री सेल्सियस
-सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने की संभावना है। अगले 24 घंटे में बारिश होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleबकॉयज़, क्रिमसन टाइड और वुल्वेरिन्स को जोड़ने वाला क्या है? सैटरडे क्विज़ 9 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 16 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 17 मिनट पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 18 मिनट पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले