रूस से निपटने की तैयारी:यूक्रेन में आम लोग नकली बंदूकों से कर रहे लड़ाई की प्रैक्टिस, सैनिक दे रहे ट्रेनिंग
रूस और यूक्रेन में सीजफायर के बाद भी तनाव बरकरार है। रूसी सेना जमीन के साथ साथ समुद्र में भी यूक्रेन की घेराबंदी कर रही है।
रूस और यूक्रेन में सीजफायर के बाद भी तनाव बरकरार है। रूसी सेना जमीन के साथ साथ समुद्र में भी यूक्रेन की घेराबंदी कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर डिप्लोमैट्स की बातचीत डीरेल होती है तो यूक्रेन की पूर्वी बॉर्डर पर युद्ध शुरू हो सकता है। संभावित रूसी हमले के खतरे को देखते हुए यूक्रेन के आम लोगों ने भी कमर कस ली है। आम लोग अपनी मर्जी से सेना के साथ मिलकर नकली बंदूकों के जरिए किसी भी खतरे का सामना करने के लिए सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।
लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए होर्डिंग्स लगाए गए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के कई शहरों में प्रादेशिक रक्षा बलों ने सैन्य अभ्यास में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए होर्डिंग्स लगाए हैं। इन होर्डिंग्स पर लिखा है, “जानिए कि आज अपने घर की रक्षा कैसे करें।”
प्रादेशिक रक्षा बलों की स्थापना देश 2014 में रूस के क्रीमिया पर कब्जे के बाद की गई थी। इस अभ्यास में आम लोगों को हमले की छापामार तकनीक के साथ बन्दूक चलाने की मूल बातें बताई जा रही हैं।
कभी भाई भाई थे रूस और यूक्रेन
सेना के साथ मिलिट्री एक्सरसाइज में हिस्सा लेने वाले व्लास होन्चारुक कहते हैं कि पुतिन को उनकी आक्रामक सैन्य रणनीति के लिए धन्यवाद है, क्योंकि 1991 में सोवियत संघ से आजादी के बाद भी यूक्रेन की इतनी अलग और मजबूत पहचान नहीं थी, लेकिन अब एक सच्चे यूक्रेनी राष्ट्र का निर्माण किया जा रहा है।
सेना के साथ अभ्यास करने वाले लोग अब भी उस दौर को याद करते हैं जब रूस और यूक्रेन दोनों भाई थे। हालांकि, अब हालात बदल चुके हैं। होन्चारुक का कहना है कि उन्होंने यह युद्ध क्यों शुरू किया? क्योंकि वे यूक्रेन को एक राष्ट्र के रूप में स्वीकार नहीं करते हैं। वे यूक्रेनियन और बेलारूसियों को रूसी तो मानते हैं, लेकिन दोयम दर्जे का रूसी।
2014 के मुकाबले अब हालात बिल्कुल अलग
रिटायर्ड यूक्रेनी जनरल व्लादिमीर हैवरिलोव का कहना है कि 2014 के मुकाबले अब हालात बिल्कुल अलग हैं। आज सेना की मदद करने के लिए लाखों नागरिक अच्छी तरह से प्रशिक्षित और तैयार हैं। वहीं, 55 साल के डिजिटल मार्केटर ओलेक्सी वासिलचेंको का कहना है कि पुतिन ने यूक्रेन और रूस के रिश्ते में जहर घोल दिया है।
नाटो सेना नहीं भेजेगा
बता दें कि आम लोगों की ये मिलिट्री एक्सरसाइज इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि अमेरिका और नाटो शायद ही उसकी रक्षा के लिए सेना भेजेंगे। नाटो के महासचिव जेंस स्टोलटेंबर्ग तो रविवार को कह चुके हैं कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला कर भी देता है, तो हमारी योजना सेना भेजने की नहीं है। अमेरिका ने अपने 8,500 सैनिकों को अलर्ट पर तो रखा है, लेकिन वो सैन्य कार्रवाई की वजह आर्थिक कार्रवाई का प्लान बना रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले