देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

टीआई की लव स्टोरी पर हंगामा: जबलपुर में महिला कॉन्स्टेबल और टीआई क्लोज थे, बोली- शादी नहीं तो कर लूंगी सुसाइड

जबलपुर में लेडी कॉन्स्टेबल और कटनी के टीआई की लव स्टोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कॉन्स्टेबल उनके घर पहुंच गई और पत्नी जैसे रखने के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। टीआई के इश्क की शिकायत एसपी तक पहुंच चुकी है।

Abhishek Raghuvanshi20 जनवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जबलपुर में लेडी कॉन्स्टेबल और कटनी के टीआई की लव स्टोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कॉन्स्टेबल उनके घर पहुंच गई और पत्नी जैसे रखने के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। टीआई के इश्क की शिकायत एसपी तक पहुंच चुकी है। पहले दोनों जबलपुर में एक थाने में रहे थे। 25 साल की लेडी कॉन्स्टेबल की शादी नहीं हुई है। 44 साल के टीआई के दो बच्चे हैं। उनकी एक बेटी 16 साल से बड़ी है।

संदीप अयाची कटनी के बरही में टीआई हैं। उनका घर जबलपुर में है। वे बुधवार दोपहर में जबलपुर आए, तभी लेडी कॉन्स्टेबल आ धमकी। कॉन्स्टेबल ने टीआई से शादी करने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को फोन पर पूरा किस्सा सुनाया। एसपी से कहा कि टीआई संदीप अयाची से मेरी शादी कराओ, नहीं तो सुसाइड कर लूंगी। इसके बाद हंगामा मच गया। एसपी के निर्देश पर लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश शुरू की गई। वह शाम 5.30 बजे मिलीं। लेडी कॉन्स्टेबल और टीआई के बीच कोतवाली थाने में देर तक बातचीत का दौर चलता रहा। कॉन्स्टेबल शादी के अलावा किसी बात पर राजी नहीं हैं।

पनागर थाने में बढ़ी करीबियां
बताया जाता है कि लेडी कॉन्स्टेबल की मुलाकात टीआई अयाची से पनागर थाने में तैनाती के दौरान हुई थी। बाद में जब वे लाइन हाजिर हुए तो लेडी कॉन्स्टेबल की तैनाती लार्डगंज में कराई। अयाची को मदनमहल थाने की कमान मिली तो लेडी कॉन्स्टेबल भी वहीं आ गईं। कोविड काल में दोनों की करीब खुलकर चर्चा में आ गई।

एसपी को रोते हुए सुनाई आपबीती

लेडी कॉन्स्टेबल ने एसपी बहुगुणा को रोते हुए आपबीती सुनाई। कहा कि टीआई अयाची ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ पत्नी जैसे संबंध बनाए। अब वे शादी से मना कर रहे हैं। मेरी उनसे शादी नहीं हुई तो जान दे दूंगी।

एसपी के निर्देश पर हरकत में आई जिले की पुलिस

लेडी कॉन्स्टेबल से बात होने के बाद एसपी बहुगुणा ने तत्काल सभी थानों को अलर्ट किया और फिर कॉन्स्टेबल शाम करीब साढ़े पांच बजे मिली, जिसे कोतवाली थाने ले जाया गया। इधर, खबर लगते ही टीआई अयाची की पत्नी ने कोतवाली थाने पहुंचकर लेडी कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत में कहा कि कॉन्स्टेबल उनके पति को ब्लैकमेल कर रही है। मांग पूरी न होने पर वह झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर आत्महत्या करने की धमकी दे रही है।

थाने में देर रात तक मचा हंगामा

टीआई अयाची और लेडी कॉन्स्टेबल देर रात तक कोतवाली थाने में मौजूद रहे। उनके बीच समझौते को लेकर चर्चाएं होती रहीं, लेकिन कॉन्स्टेबल इस बात पर अड़ी रहीं कि शादी से कम उसे कुछ मंजूर नहीं।

कई बार भागने का प्रयास किया

कोतवाली थाने में इस हाईप्रोफाइल ड्रामे को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। लेडी कॉन्स्टेबल कई बार अधिकारियों के चैंबर से चिल्लाते हुए निकली कि वो गर्भवती है। वो किसी तरह का समझौता नहीं करेगी।

आईजी तक पहुंची जानकारी

मामले तूल पकड़ा तो अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की जानकारी आईजी उमेश जोगा को दी। सूत्रों के अनुसार आईजी जोगा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कॉन्स्टेबल की बात को तवज्जो दी जाए और वैधानिक कार्रवाई की जाए। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि कॉन्स्टेबल की शिकायत की जांच की जा रही है।

विवादों का रहा है नाता

संदीप अयाची का पूर्व में भी विवादों से नाता रहा है। इसके पूर्व नरसिंहपुर में उनके खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज हाे चुका है। रीवा में मूर्ति चोरी का प्रकरण दर्ज हाे चुका है। जबलपुर के पनागर में पदस्थापना के समय लोकायुक्त में सह आरोपी बनते हुए बचे थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 4 दिन पहले
ह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 7 दिन पहले
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
↑