देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 18 जनवरी से भले ही शुरू हो गई हो लेकिन अभी भी कई छात्र ऐसे हैं जिन्होंने परीक्षा फॉर्म तक नहीं भरा है एग्जाम आगे बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे ऐसे कई छात्र अब यूनिवर्सिटी पहुंच रहे हैं और अपना परीक्षा फॉर्म भरने की जुगत में लगे हुए हैं खुद विश्वविद्यालय के अधिकारी ऐसे छात्रों को देखकर हैरान हैं जिन्होंने परीक्षा फॉर्म तक जमा नहीं किया था और परीक्षा चालू होने पर वह अब अपना फॉर्म जमा कराने के लिए अधिकारियों के पास लगातार पहुंच रहे हैं
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 18 जनवरी से शुरू हो गई हैं पहले दिन का पेपर हो जाने के बावजूद अब भी कई छात्र लगातार यूनिवर्सिटी पहुंचकर अपना फॉर्म जमा कराने के लिए अधिकारियों से बात कर रहे हैं इंदौर देवी विद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के कक्ष के बाहर ऐसे छात्रों की लंबी लाइन लगी हुई है जिन्होंने समय रहते अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भरा दरअसल देवी अहिल्या विश्व विधालय में लगातार चल रहे प्रदर्शनों और हाईकोर्ट में परीक्षाओं को निरस्त करने की याचिका दायर होने के बाद कई छात्रों ने अपना परीक्षा फॉर्म तक नहीं भरा था छात्रों को यह उम्मीद थी कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आगे बढ़ जाएंगी ऐसे में वे छात्र पहले दिन का पेपर देने से भी वंचित रह गए जिनकी परीक्षाओं का फॉर्म उन्होंने जमा नहीं किया था हालांकि विश्वविद्यालय के द्वारा उन छात्रों के फॉर्म जमा कराने के लिए जरूर मदद की जा रही है जिन की परीक्षाएं आने वाले समय में आयोजित होना है विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि जिन छात्रों की परीक्षा हो चुकी है अब उनके फॉर्म जमा नहीं किए जा सकते हैं लेकिन ऐसे छात्र जिनकी परीक्षा में मात्र 1 दिन बचा हो उनके भी फॉर्म जमा करवाए जा रहे हैं साथ ही विश्वविद्यालय की परीक्षाओं और पुलिस भर्ती परीक्षाओं के कई पेपर एक ही दिन होने पर भी छात्रों को छूट दी जा रही है ऐसे छात्रों की परीक्षा विश्वविद्यालय बाद में आयोजित कराएगा, ऐसे कई छात्र भी बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी पहुंच रहे हैं जिन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रखी है और एक ही दिन में उनके दोनों पेपर आयोजित हुए हो रहे थे
