देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsHealth & Fitness
सेहत 7 बार पढ़ी गई

ओमिक्रॉन का कहर:ऑस्ट्रेलिया में नए वैरिएंट से पहली मौत, दुनियाभर में 4 दिनों में 11,500 फ्लाइट्स कैंसिल

दुनियाभर में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन कहर मचा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में ओमिक्रॉन के चलते पहली मौत दर्ज की गई है। इससे पहले ब्रिटेन, अमेरिका और जर्मनी में भी ओमिक्रॉन की वजह से मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।

Abhishek Raghuvanshi28 दिसंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दुनियाभर में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन कहर मचा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में ओमिक्रॉन के चलते पहली मौत दर्ज की गई है। इससे पहले ब्रिटेन, अमेरिका और जर्मनी में भी ओमिक्रॉन की वजह से मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं, ज्यादातर देशों में लॉकडाउन के चलते फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। शुक्रवार से अब तक करीब 11,500 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं, जिनमें से 3000 फ्लाइट्स सिर्फ सोमवार को ही रद्द की गईं। मंगलवार को भी 1100 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।

नए वैरिएंट के चलते क्रिसमस और नए साल की धूम फीकी पड़ गई है। कई देशों ने सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी है, तो कई देशों में पाबंदियों के साथ जश्न मनाने की इजाजत दी गई है। जर्मनी में लोग कोरोना लॉकडाउन के विरोध में उतर आए, जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।

तस्वीरों में खबर5 फोटो
सिडनी में कोरोना टेस्टिंग की ड्राइव थ्रू साइट। यहां लोग अपनी कारों में बैठे-बैठे ही टेस्ट कराते हैं।दुनिया के जिन पांच देशों में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन मामले दर्ज हो रहे हैं, वे सभी यूरोप में हैं।जर्मनी में रविवार रात नए प्रतिबंधों के विरोध में बवेरिया में बड़ी संख्या में जर्मन लोग सड़कों पर उतर आए, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।यूरोप में ब्रिटेन के बाद फ्रांस में ओमिक्रॉन के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में ओमिक्रॉन से पहली मौत
ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर न्यू साउथ वेल्स में सोमवार को ओमिक्रॉन से पहली मौत दर्ज की गई। मरने वाला शख्स 80 साल का था। वह सिडनी में एक केयर होम में संक्रमित हुआ था। वह पूरी तरह वैक्सीनेटिड था, लेकिन उसे कुछ अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी थीं।

इसके बाद न्यू साउथ वेल्स में नए प्रतिबंध लागू किए गए। यहां बार और रेस्टोरेंट में 2 स्क्वेयर मीटर में एक ही व्यक्ति मौजूद रह सकेगा। इसके साथ ही सभी होटलों, बार, रेस्टोरेंट में QR कोड से चेक-इन करना अनिवार्य होगा।

यूरोप में भयावह हालात
ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा यूरोप प्रभावित है। पिछले सात दिनों में यहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस और इसके चलते सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। जिन पांच देशों में सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं, सभी यूरोपीय हैं।

डेनमार्क में पहली बार रोजाना इंफेक्शन के मामले 15 हजार से ज्यादा दर्ज हो रहे हैं। यहां इंफेक्शन रेट सबसे ज्यादा है। करीब 60 लाख आबादी वाले इस देश में प्रति लाख लोगों में से 1,612 लोग संक्रमित हो रहे हैं।

जर्मनी में लोगों पर लाठीचार्ज
ओमिक्रॉन के चलते पहली मौत दर्ज होने के बाद जर्मनी में सरकार ने कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इस प्रतिबंधों के विरोध में बवेरिया में रविवार को बड़ी संख्या में जर्मन लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हुए।

यहां सोमवार से घूमने-फिरने की जगहों और जिम, स्विमंग पूल, सिनेमा, नाइटक्लब, रेस्टोरेंट, होटल और म्यूजियम जैसी जगहों पर भी सीमित संख्या में ही लोगों को एंट्री मिलेगी। वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को तो प्रतिबंधों का सामना करना ही पड़ेगा, लेकिन वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को भी नए तरीके के प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा।

फ्रांस में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले
फ्रांस में शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 104,611 नए मामले दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को 94,124 नए मामले सामने आए थे। शनिवार को इस वायरस की वजह से 84 लोगों की मौत हो गई। यूरोप में ब्रिटेन के बाद फ्रांस में ओमिक्रॉन के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से फिलहाल 16 हजार लोग हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ‘ચાંદીપુરા વાયરસ’નો કહેર અટકી રહ્યો નથી, એક મહિનામાં 28 બાળકોના મોત 791 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ચાંદીપુરા વાયરસ અટકતો નથી, 13 નવા કેસ અને પાંચ મૃત્યુ; અત્યાર સુધીમાં 32 લોકોએ જીવ ગુમાવ્યા છે 821 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमध्य प्रदेश का पहला जेएन.1 वैरिएंट का मरीज इंदौर में मिला 1,014 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessइंदौर में फिर सामने आया कोरोना मरीज, नए वैरियंट के चार संक्रमित 1,031 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमालदीव घूमकर आया युवक निकला कोरोना पाजिटिव, इंदौर में अलर्ट 1,037 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessलिवर की बीमारी के लिए उपयोगी इंजेक्शन की कमी, सात हजार है कीमत 1,039 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमायोकार्डिटिस वायरस के अटैक से छह साल के मासूम की मौत 1,060 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessअस्पतालों में अगर मरीजों को नहीं मिल रही हैं अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, तो यहां करें शिकायत, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी 1,107 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी:5वीं तक के स्कूल बंद, सरकारी-निजी दफ्तरों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर 1,447 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोनाने पुन्हा वेग घेतला, २४ तासांत दुप्पट रुग्ण; 6 मृत 1,526 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमेडिकल कॉलेज के अधीन नए नेत्र चिकित्सालय से मिलने लगा है अब मरीज़ों को लाभ 1,539 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबिजली क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य से मिल रही विकास को रफ्तार…. उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत इंदौर और सांवेर में आयोजन 1,545 दिन पहलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोजHealth & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोज 1,563 दिन पहलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कमHealth & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कम 1,566 दिन पहलेवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और  राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौरHealth & Fitnessवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और  राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौर 1,566 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessयोग दिवस का शुभारम्भ शंख नाद व वैदिक मंत्रो के साथ आरम्भ हुआ योग 1,584 दिन पहले
TimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessस्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 1,669 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessचीन के शंघाई में कोविड संक्रमण रोकने के लिए चरणबद्ध लॉकडाउन लागू 1,669 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitness“फिट पुलिस – हिट पुलिस” तथा “स्वस्थ पुलिस – सुरक्षित इंदौर” की अवधारणा को साकार करने के लिए इंदौर पुलिस ने निकाली साइकिल रैली 1,697 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessपुलिसकर्मियों की स्वास्थ संबंधित समस्यों के निराकरण हेतु , थाना रावजी बाजार पर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 1,700 दिन पहलेचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजनHealth & Fitnessचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजन 1,711 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्र मुखवटामुक्त करण्याची तयारी: ५६ दिवसांनंतर मुंबईत १% सकारात्मकता दर; राज्य सरकारने केंद्र आणि कोविड टास्क फोर्सच्या तज्ञांकडून मत मागवले 1,713 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोना अजूनही जीवघेणा: गेल्या 24 तासात येथे सर्वाधिक मृत्यू, राज्यात संसर्गामुळे 103 रुग्ण तुटले 1,727 दिन पहलेइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील कीHealth & Fitnessइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की 1,732 दिन पहले
↑