विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला की पहल : अयोध्या के यात्रियों को विदाई देने के लिए पूरे क्षेत्र को सजाया ,घोड़ा बग्गी, ढोल ढमाके के साथ दी जाएगी विदाई
सालों बाद सड़क पर रामरज बिछाई इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला की पहल पर उनके विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को अयोध्या की यात्रा कराने के सिलसिले की शुरुआत आज से हो रही है ।
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला की पहल पर उनके विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को अयोध्या की यात्रा कराने के सिलसिले की शुरुआत आज से हो रही है । आज पहले समूह के अयोध्या यात्रा पर रवाना होने के पहले पूरे क्षेत्र को सजाया संवारा गया है । ढोल धमाके घोड़े बग्गी के साथ शोभायात्रा पूर्वक इन नागरिकों को अयोध्या यात्रा पर रवाना किया जाएगा । सालों के बाद आज सड़क पर रामरज भी बिछी हुई नजर आई है ।
विधायक संजय शुक्ला के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से नागरिकों के समूह को भगवान श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या की यात्रा कराने का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के परिपेक्ष में पहला समूह कल शनिवार को रवाना हो रहा है। यह समूह वार्ड क्रमांक 9 के नागरिकों का है । इस वार्ड के पूर्व पार्षद अनिता सर्वेश तिवारी के द्वारा अपने वार्ड के नागरिकों को इस यात्रा पर पहुंचाया जा रहा है। इस यात्रा के लिए नागरिकों को दोपहर 11:00 बजे जीवन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर महेश गार्ड लाइन पर बुलवाया गया है। विधायक शुक्ला ने बताया कि इस मंदिर पर सभी नागरिकों के द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा । उसके बाद में इन तीर्थ यात्रियों को जय श्री राम के उद्घोष के साथ शोभा यात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा । इस शोभायात्रा में घोड़े बग्गी ढोल धमाके सभी होंगे। शोभायात्रा के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है । इस मार्ग में सड़क पर रामरज बिछाई गई है । इस शोभा यात्रा का स्थान स्थान पर नागरिकों के द्वारा बड़े-बड़े मंचों से फुल वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में राम धुन और भगवान राम की भक्ति के गीत गुंजेंगे । यह शोभायात्रा महेश गार्ड लाइन से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जहां से यह सभी यात्री दोपहर 1:40 पर रेल से अयोध्या के लिए रवाना होंगे ।
विधायक शुक्ला के द्वारा इस यात्रा में जा रहे सभी 600 यात्रियों के लिए आने-जाने ठहरने, खाने-पीने ,घूमने फिरने की पूरी व्यवस्था की गई है। यात्रियों का यह समूह भगवान श्री राम के दर्शन करने के उपरांत 21 दिसंबर को वापस इंदौर आएगा ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
