सराय रोहिल्ला:डकैती की वारदात में शामिल दो नाबालिग समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कई लोगों को बेची जा चुकी थी वारदात में इस्तेमाल कार नार्थ दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में हुई डकैती की एक वारदात को महज चौबीस घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया गया है।
- कई लोगों को बेची जा चुकी थी वारदात में इस्तेमाल कार
नार्थ दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में हुई डकैती की एक वारदात को महज चौबीस घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत छह आरोपी पकड़े हैं। मामले में पकड़े गए सभी आरोपी उभरते हुए बदमाश है। इनकी पहचान सोनू, विक्रम पासवान, मोहम्मद अफसार व मोनू कुमार के तौर पर हुई। इनके पास से एक कार भी बरामद की गई है।
पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया 12 दिसंबर को सराय रोहिल्ला फ्लाईओवर पर झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को सिकंदर यादव मिला। उसने बताया वह मूलरुप से झारखंड का रहने वाला है। यहां कारगो कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता है। देर रात दो बजे उसने टाटा टैम्पो इस फ्लाईओवर के नीचे खड़ा किया था। सात लोग वहां आए जिन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। उसे डंडे से मारा गया।
पीड़ित के विरोध करने और शोर मचाने पर एक युवक ने पिस्टल से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल लेकर भाग गए। शोर शराबा सुन उसका मालिक राजेन्द्र प्रसाद और ऑफिस में काम करने वाला द्वारिका वहां पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पिस्टल और मैगजीन वहीं गिर गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।
वारदात में इस्तेमाल कार के मालिक का पता लगाया गया। यह गाड़ी रोहिणी के पते पर रजिस्टर्ड मिली। उसने बताया वह कार राहुल को बेच चुका है। बाद में यह गाड़ी मल्होत्रा मोटर्स मोती नगर को बेची गई। यहां से भी कार अमर पार्क निवासी सैफ को बेचे जाने का पता चला। सैफ ने पुलिस को बताया इस कार को त्रिनगर निवासी सोनू चलाता है। इसके बाद पुलिस सोनू तक पहुंच गई और उसके बाद वारदात खुल गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Health & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 25 मिनट पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 2 घंटे पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 9 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 9 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 12 घंटे पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 14 घंटे पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 15 घंटे पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 16 घंटे पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 16 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 16 घंटे पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 17 घंटे पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 19 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 1 दिन पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 1 दिन पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 1 दिन पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 1 दिन पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले