लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है । पकड़ाए आरोपियो ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए यह से 10 टन से अधिक का माल चोरी किया था । पुलिस ने दोनों आरोपियो से माल जब्त कर इनके अन्य साथियो की तलाश शुरू कर दी है ।
घटना 26 नवम्बर की है । जब लसूड़िया थाना क्षेत्र की न्यू लोहा मंडी में स्थित क्लासिक स्टील में रात को बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । बदमाश यह से 10 टन वजनी दो क्वाइल चोरी करके ले गए थे जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये थी । मामले में पुलिस ने आष्टा के दो बदमाश सुनील मालवीय ओर मनोज मालवीय को पकड़ा है जिनके पास से चोरी गया माल बरामद हुआ है ।
