पाल द्वारा शहर की विभिन्न पेयजल टंकियों से एल एंड टी कंपनी के माध्यम से नर्मदा जलप्रदाय वितरण पाईप लाईन के किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्रीमती भव्या मित्तल, कार्यपालन यंत्री श्री संजीव श्रीवास्तव, एल एंड टी के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा सर्वप्रथम तपरेश्वरी बाग पेयजल टंकि से एमआर 9 रोड सुंदरबाग कालोनी में जलप्रदाय वितरण पाईप लाईन के किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुश्री पाल द्वारा तपरेश्वरी बाग टंकी से किन-किन कालोनियों को जल वितरण हेतु पाईप लाईन डालना है के संबंध में अधिकारियो की जानकारी लेते हुए, पेयजल वितरण के रूट चार्ट का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात आयुक्त सुश्री पाल व अपर आयुक्त श्रीमती मित्तल द्वारा खजराना दरगाह मैदान के पास हारूल कालोनी कि पेयजल टंकी से जलप्रदाय वितरण पाईप लाईन के कार्य का अवलोकन किया गया। इस दौरान आयुक्त द्वारा संबंधितो से जलप्रदाय की पाईप लाईन का कार्य कितना शेष रहा है और कब तक कार्य पूर्ण होगा के संबंध में जानकारी लेते हुए, कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात आयुक्त सुश्री पाल द्वारा पालीवाल नगर पानी की टंकी से जलप्रदाय वितरण लाईन के संबंध में गुलमोहर कालोनी में किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। आयुक्त सुश्री पाल द्वारा पेयल टंकियों से जलवितरण पाईप लाईन हेतु किये जा रहे कार्यो का रूट चार्ट का अवलोकन करते हुए, किन-किन कालोनियों व क्षेत्र में जल वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और कितना शेष के संबंध में जानकारी ली गई तथा कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के साथ ही रेस्टोरेशन का कार्य भी करने के संबंधितो को निर्देश दिये गये।
