श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति ने लिया निर्णय , 6 दिसम्बर से श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूर्वानुसार गर्भगृह में प्रवेश दिया जायेगा
श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राज्य शासन द्वारा 17 नवम्बर से कोविड-19 महामारी के समय जारी समस्त प्रतिबंध हटा लिये गये हैं। इस तारतम्य में बैठक में आगामी 6 दिसम्बर से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में कोविड महामारी में लगाये गये प्रतिबंधों के पूर्व जिस तरह की प्रवेश व्यवस्था थी, उसी के अनुरूप प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त श्री अंशुल गुप्ता, एडीएम श्री संतोष टैगोर, समिति प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़, समिति के सदस्य पं.आशीष पुजारी, श्री दीपक मित्तल, श्री विजयशंकर शर्मा एवं पं.प्रदीप पुजारी मौजूद थे।
बैठक में निम्नानुसार अन्य निर्णय लिये गये :-
श्री महाकालेश्वर मन्दिर में वर्तमान में अनुमति प्राप्त फोटोग्राफरों की संख्या पर्याप्त होने पर नये फोटोग्राफरों को अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया।
श्री महाकाल महाराज मन्दिर विस्तार योजना अन्तर्गत भूमि अधिग्रहण के लिये कुल 150.92 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन राज्य शासन से करने हेतु पत्र भेजा गया है। बैठक में उक्त कार्यवाही का अनुमोदन किया गया।
श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अन्तर्गत सभी कर्मचारियों, शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में चर्चा की गई तथा निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष वार्षिक वेतन वृद्धि नियत करने का एक समग्र प्रस्ताव बनाकर आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जाये।
उज्जैन दर्शन बस सेवा पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में स्टोर शाखा द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न निविदाओं का अनुमोदन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि महाकाल महाराज मन्दिर परिसर विस्तार का रूद्र सागर का कार्य पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं के लिये त्रिवेणी संग्रहालय से फेसिलिटी सेन्टर तक आने-जाने के लिये ई-कार्ट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं निविदा का प्रस्ताव तैयार किया जाये।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 7 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल? 60 दिन पहले
Indoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 164 दिन पहले
Indoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 173 दिन पहले
Indoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 309 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 350 दिन पहले
Indoreअफसरशाही की बेलगाम हनक लोकतंत्र पर हिटलरशाही की परछाई 365 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के अभियान के तहत की गई कार्रवाई 365 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तक 803 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ₹4000/ की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रगे हाथ पकड़ा। 803 दिन पहले
Ujjainअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोर्ट परिसर में एक पौधा मां के नाम लगाया 804 दिन पहले
Ujjainमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिल 825 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन-मक्सी रोड़ 700 करोड़ में बनेगा फोरलेन, पैदल चलने वालों के लिए सर्विस बनेगी, शाजापुर – मक्सी राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ेगा। 826 दिन पहले
Ujjainमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया 826 दिन पहले
Ujjainनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहा 830 दिन पहले
Ujjainपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेक 831 दिन पहले
Ujjainसावन माह के आरंभ से पहले महाकाल समिति द्वारा बेठक का आयोजन 836 दिन पहले
Ujjainहाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ द्वारा उज्जैन नगर पालिका निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया 838 दिन पहले